शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

नोएडा के स्कूलों कीबदमाशी: फीस दो नहीं तो CBSE पंजीकरण नहीं

जिले के अभिभावकों की शिकायत है कि कई निजी स्कूल बच्चों की पूरी फीस नहीं मिलने पर उनका बोर्ड पंजीकरण करने से इंकार कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में कोरोना से लोगों के काम धंधे या तो ठप हैं या बहुत कम चल रहे हैं, इससे कई ज्यादा की शिक्षा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।


अभिभावक संघ को कई अभिभावकों की शिकायत आने पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद की गुहार लगाई और बृहस्पतिवार को उनसे मिलने गए। अभिभावक ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण बच्चों की स्कूल फीस देने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल निरंतर बोर्ड में पंजीकरण के बहाने पूरी फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया का समय निश्चित है यदि समय रहते बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पाया तो उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक इस बारे में स्कूलों को ईमेल कर  निवेदन कर सकते हैं वह भी अपने स्तर से विद्यालयों से इस बात पर चर्चा करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES