बुधवार, 30 सितंबर 2020

24 घंटे में 10.86 लाख टेस्ट किए गए, अब तक 7.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए

देश में 24 घंटे में संक्रमण के 80500 नए मामले मिले और 86061 लोग रिकवर हुए हैं। राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था जब देश में 90 हजार से कम केस आए। इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।


एक्टिव केस भी 20 दिन के सबसे निचले स्तर 9.40 लाख पर पहुंच गए हैं। इससे कम एक्टिव केस 9 सितंबर को 9 लाख 18 हजार 190 थे। सबसे ज्यादा एक्टिव केस 12 दिन पहले 17 सितंबर को 10 लाख 17 हजार 703 थे। देश में अब तक संक्रमण के 62.23 लाख केस आ चुके हैं। 51.84 लाख ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 1178 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 97 हजार 529 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes