मुरादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक को तेल लीक होने का झांसा देकर बैग चुरा लिया। उसमें लैपटॉप व अन्य कीमती सामान था। कार चालक ने थाने में तहरीर दी मेरठ के कंकर खेड़ा निवासी राजेश दिल्ली की गारमेंट कंपनी में कार्य करते हैं करवाल सुबह वह कार से दिल्ली जा रहे थे। दुहाई गांव के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार से तेल लीक होने की बात कही। इस पर राजेश तुरंत बाहर निकले तभी बाइक सवारों ने कार्ड से लैपटॉप का बैग निकाल लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें