जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की प्रक्रिया अभी जारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, पुलिस के अधिकारी गण, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण भी मौके पर मौजूद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें