लखनऊ। विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
वहीं बसपा से निलंबित चल रहे रामवीर का इस मामले में कहना है की चिराग अब बालिग है मैं अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम है। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वह भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाथरस के सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे हैं हाथरस कांड के बाद मचे बवाल के बीच भाजपा ने पश्चिमी यूपी में बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर के बेटे चिराग को भाजपा की सदस्यता दिला कर बड़ा दांव खेला है। रामवीर का हाथरस सहित आसपास के जिलों में वर्चस्व है वही कालपी के पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण मेहरोत्रा फिर भाजपा में शामिल हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें