नोएडा। सेक्टर 30 में लावारिस कुत्ते ने बृहस्पतिवार को छह लोगों को काटा। कुत्ते से डीपीएस में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को काटा। इसके बाद एक वृद्धा, बच्ची, महिला, बुजुर्ग और युवक को भी काट लिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि लोगों से पता चला है कि यह कुत्ता 1 सप्ताह में करीब 25 लोगों को काट चुका है। लावारिस कुत्ते की कई बार लिखित शिकायत सीईओ को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें