बुधवार, 25 मार्च 2020

फ्रांस में एक दिन में 240 लोगों की मौत

फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश में एक दिन में 240 लोग मारे गए हैं। अब तक कुल 1100 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 22 हजार 304 लोग संक्रमित हुए हैं। इटली और स्पेन के बाद फ्रांस यूरोप में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।


इटली में अब तक 6 हजार 820 लोगों की जान गई

इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई। देश की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। दो दिनों के बाद देश में मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार को 601 और रविवार को 650 लोगों की जान गई थी। पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। देश में करीब 6 करोड़ लोग घरों में बंद हैं। अब तक संक्रमण के 69,176 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 हजार 820 लोग मारे जा चुके हैं।


थाईलैंड में 107 नए मामलों की पुष्टि

थाईलैड के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि देश में संक्रमण के 107 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब यहां संक्रमितों की संख्या 934 हो गई थी। यहां चार मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि 70 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 860 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।


द. कोरिया में अब तक 126 लोगों की मौत हुई

कोरिया सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बुधवार को संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब 9 हजार 137 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं, 126 लोगों की मौत हो चुकी है।


अमेरिकी सीनेट में 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है। इससे निपटने के लिए अमेरिकी सीनेट में बुधवार को 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास किया गया है। उधर, जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां बुधवार सुबह तक 54 हजार 808 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को वॉशिंगटन में सामने आया था। अब तक 704 लोगों की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में 210, वॉशिंगटन में 123 और लूसियाना में 46 मौतें हुई हैं।


194 देशों में संक्रमण और 18 हजार 905 मौतें

दुनिया के 194 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18 हजार 905 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 22 हजार 913 संक्रमित हैं। 1 लाख 9 हजार 143 मरीज ठीक भी हुए। न्यूजीलैंड में बुधवार आधी रात से आपातकाल लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में चार हफ्ते के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लगाया जाएगा। यहां संक्रमण का आंकड़ा 205 ज्यादा हो गया है। देश में बुधवार को 50 नए मामले सामने आए। न्यूजीलैंड के इतिहास में दूसरी बार आपातकाल लगाया गया है। 23 फरवरी 2011 को पहली बार देश में आपातकाल लगाया गया था। उस समय भूकंप में लगभग 200 लोग मारे गए थे।


भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 600 बेड रिजर्व रखे गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां से विदेशी मेहमान लौटे हैं, ऐसे सभी राष्ट्रीय उद्यानों, पर्यटन क्षेत्रों की सघन जांच की जाए। निजी अस्पतालों में उपलब्ध मेडिकल अमले का भी उपयोग करें। दूसरी ओर, प्रशासन ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल को खाली कराने के आदेश दिए हैं। इसमें 600 बैड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व हैं। अन्य 200 बेड पर अभी मरीज हैं, जिन्हें दो दिन में कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को महामारी के इलाज का सेंटर बनाया जाएगा।


advertisement


कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया। रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पॉजिटिव मिली लड़की के पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। लड़की के पिता पत्रकार हैं। वे 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था। पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 200 पत्रकार मौजूद थे।


अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के 10,000 नए मामले सामने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि देश की अर्थव्यवस्था ईस्टर, 12 अप्रैल तक फिर से खुल जाएगी। जबकि अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के 10,000 नए मामले सामने आए हैं और लगभग 150 लोगों की मौत हुई है। लाखों अमेरिकी लॉकडाउन हैं। नेशनल गार्ड के साथ-साथ सशस्त्र बलों को कई राज्यों में सेवा में लगाया गया है। वहीं मंगलवार को न्यूयॉर्क में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है और 5,000 नए मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क में अब तक कोविड-19 के 25,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 210 मौतें हुई हैं।


यूरोप में वायरस से दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

एक ओर अमेरिका, फ्रांस और इटली जैसे देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता जा रहा है तो दूसरी ओर इस वायरस का केंद्र रहे चीन में काफी हद तक इस पर काबू पा लिया गया है। चीन आज इस वायरस की उत्पत्ति का केंद्र रहे हुबेई प्रांत से लॉकडाउन हटाने जा रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है तो फ्रांस में इस वायरस से 1100 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इस वायरस से दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक कोरोना संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं, 18605 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 108312 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।


पाक में मरीजों की संख्या 1000 पार

पाकिस्तान में भी कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। पाकिस्तान की स्थिति डराने वाली है। अब तक पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है और इस वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है।


पहले कोरोना से निपट लें फिर गुडीपड़वा मनाएंगे

भारत में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में है। संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों को आश्वासन देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे पास सब्जियों, चावल और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के पर्याप्त भंडार है, इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आवश्यक सामान बेचने वाली सभी दुकानें भी खुली हैं। इस संकट से निपटने के बाद हम गुडीपड़वा पर्व मनाएंगे।


देशभर में 562 संक्रमित, मृतकों की संख्या 10

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है। इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को बिहार और मिजोरम में एक-एक, मध्यप्रदेश में पांच, तेलंगाना में तीन, गुजरात में तीन,  महाराष्ट्र में पांच और राजस्थान में चार नए मरीज मिले हैं।


मंगलवार, 24 मार्च 2020

online tracking of Covid-19

https://infographics.channelnewsasia.com/covid-19/map.html


दुनियाभर में करीब 16 हजार की मौत

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के कई देशों में एहतियातन लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब 100 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार तक इतने मामले सामने आए हैं। पूरी दुनिया में कम से कम तीन लाख 50 हजार 142 लोग संक्रमित हैं और 15,873 मौतें हुई हैं। इनमें से अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए।


Shaheen Bagh: पुलिस ने उखाड़े टेंट, कई हिरासत में

दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरनास्थल को खाली करा दिया गया है और मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले तीन महीने से सड़क बंद कर चल रहे धरने के लिए लगे सभी टेंट को पुलिस आज सुबह पुलिस ने निकलवा दिया है। इसके अलावा जाफराबाद इलाके में भी भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।


पश्चिमी यूपी में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि

प्रदेश के सहारनपुर मंडल में मंगलवार को एक शख्स की कोरोना वायरस सैंपल जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक दुबई से लौटा था। बताया गया कि यह युवक 14 मार्च को दुबई से आया था। 3 दिन पहले स्वास्थ विभाग की टीम ने  इस युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा था। युवक फिलहाल अपने  घर पर ही अलग कमरे में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि आज लखनऊ से ही सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस युवक और उसके सभी परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया जाए। हालांकि इस संबंध में सीएमओ संजय सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया कहा कि काम चल रहा है।


सोमवार, 23 मार्च 2020

बेवजह घूमने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज

लॉकडाउन के दौरान कानून और नियमों का पालन नहीं करने को लेकर कमिश्नर सहारनपुर मंडल ने सख्त कदम उठाया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ बेहद सख्ती से निपटने के निर्देश जिलाधिकारी और एसएसपी को दिए हैं। एफआईआर और महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मंडलायुक्त ने ये भी साफ किया है कि निर्धारित छूट अवधि के बाद कोई भी बेवजह दिखा तो कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाए। उल्लंघन करने वालों को कोतवाली और थाने ले जाया जाए। 


कल दिल्ली में बाहर निकलने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को स्पष्ट कहा है कि मंगलवार से बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि नियमों का पालन करें। मंगलवार से हम नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों में रहें।'


केरल में एक दिन में सामने आए 28 नए मामले

केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन ने सोमवार को जानकारी दी कि राज्य में 28 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 95 तक पहुंच गई है। इनमें से चार इलाज कराकर घर लौट गए हैं जबकि 91 का इलाज चल रहा है। 


पुणे में एक महिला की लापरवाही से 81 ग्रामीण क्वारंटीन

महाराष्ट्र में पुणे के 25 गांव और उनके 81 बाशिंदे एक महिला की लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं।  पुणे के वेल्हे तहसील स्थित पानशेत परिसर के 25 गांवों में संक्रमित आंगनबाड़ी सेविका के आने-जाने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 81 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया है।


ताइवान में क्वारंटीन तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

कोरोन वायरस से संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। मगर कई लोग इसका सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ताइवान में एक शख्स को क्वारंटीन तोड़ने पर भारी जुर्माना का सामना करना पड़ा है। उस पर 33,000 डॉलर (लगभग 26 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। उस पर रात में क्वारंटीन तोड़कर क्ल्ब जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह आदमी दक्षिण पूर्व एशिया से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन में था।


पाकिस्तान में कोरोना से निपटने के लिए सेना तैनात

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सेना के जवानों को इस्लामाबाद, पंजाब, सिंध, खैबर पखतूनख्वा, ब्लोचिस्तान, गिलगिट बाल्टिस्तान और पीओके में तैनात किया है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 824 मामले सामने आए है, और इससे छह लोगों की मौत हुई है। 


लॉकडाउन के बावजूद बाहर निकले लोग, दर्ज हुआ मुकदमा

25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद भी राजधानी लखनऊ में लोग सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाया। शहर के कुछ इलाकों में दुकानें भी खोली गईं जबकि ज्यादातर इलाकों में सन्नाटा ही नजर आया। घरों से बाहर निकले लोगों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और उन्हें वापस घर जाने को कहा। मलिहाबाद इलाके में विनोद यादव नाम के युवक पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया।


लॉकडाउन का उल्लंघन: केस के अलावा जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एहतियातन देश के अधिकांश हिस्सों में लॉक डाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ अत्यावश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है। हालांकि देखा गया है कि कुछ लोग इसका उल्लंघन भी कर रहे हैं। अब सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। राज्य की पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कानून की बात करें तो देश में महामारी की स्थिति में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत एक से छह महीने के लिए जेल भेजा जा सकता है।  कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज या उनके संपर्क में आने वाले लोगों के क्वारंटाइन से भागना एक अपराध माना जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान पार्टी करना या भीड़ जुटाना भी अपराध का श्रेणि में आएगा।


कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को 100 करोड़ देगा वेदान्ता

वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा है कि वे भारत को कोरोना से लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये देंगे।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं इस महामारी से लड़ाई के लिए 100 करोड़ रुपये देने का वादा करता हूं। ये वो वक्त है जब हमारे देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। कई लोगों को अस्थिरता महसूस हो रही है, मुझे खासकर रोज कमाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की चिंता होती है। हम अपने हिस्से का योगदान तो कर ही सकते हैं।



लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में खुले रहेंगे 55 सीएनजी स्टेशन

देश में कोराना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है, हालांकि इससे आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है। वहीं, सीएनजी गाड़ियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में 23 मार्च से 31 मार्च जारी लॉकडाउन की हालत में कुल 55 सीएनजी स्टेशन खुले रहेंगे।। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार (23 मार्च) को यह जानकारी दी है। वहीं, कोरोना वायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजघानी क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों के आवागमन में भारी कमी को देखते हुए अपने दो तिहाई सीएनजी स्टेशन बंद भी किए हैं।


कोरोना वायरस: बचने की कितनी संभावना है

चीन के बाहर कोरोनावायरस के सबसे बड़े हॉट-स्पॉट ईरान, दक्षिण कोरिया और इटली बताए जा रहे हैं. इस वायरस से मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज़्यादा बताई जा रही है. लेकिन सवाल उठता है कि कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों में से कितने लोगों की मौत हो रही है. शोधार्थियों की मानें तो कोरोनावायरस से संक्रमित प्रति एक हज़ार व्यक्तियों में से नौ व्यक्तियों की मौत होने की आशंका है. लेकिन कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद किसी व्यक्ति की मौत होने या उसका बच जाना तमाम अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है.


कोरोनावायरस की अलग-अलग मृत्यु दरें इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि अलग-अलग देशों के स्वास्थ्य तंत्रों की आसानी से नज़र में न आने वाले मामलों का पता लगाने में दक्षता अलग-अलग है. ऐसे में जब संक्रमित होने वाले सभी व्यक्तियों की गिनती नहीं होती है तो इससे जो मृत्यु दर निकलकर आती है, वो असल मृत्यु दर से ज़्यादा होती है. क्योंकि मृत्यु दर निकालने के लिए मरने वाले लोगों की कुल संख्या को संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या से विभाजित किया जाता है.


किसी व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद उसके ठीक होने या संक्रमण के चलते मौत होने में समय लगता है. अगर आप सभी ऐसे मामलों को शामिल कर लें जिनमें अब तक लक्षण भी सामने नहीं आए हैं तो आप मृत्यु दर कम आंकेंगे क्योंकि आपके आकलन में मरने वालों की वो संख्या नहीं होगी जिनकी आख़िरकार इस वायरस के चलते मौत होगी. वैज्ञानिक इन सभी सवालों से जुड़े सबूतों को एकत्रित करके मृत्यु दर निकालने के लिए एक कोशिश करते हैं. उदाहरण के लिए, वैज्ञानिक एक फ़्लाइट से अपने देश लौटने वाले लोगों पर नज़र रखकर उनमें से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या के आधार पर एक अनुपात निकाल सकते हैं.


कोरोना वायरस: ब्रिटेन में सामान इकट्ठा कर रहे लोग, दुकानें खाली

किसी भी मुसीबत से बचने के लिए ब्रिटेन में लोगों ने घर में सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. हालात बहुत बिगड़ने पर अगर उन्हें घर में रहना पड़े या बार-बार बाज़ार जाने से बचने के लिए वो ज़्यादा से ज़्यादा सामान खरीदे रहे हैं.


लेकिन सुपरमार्केट कंपनियों का कहना है कि लोगों की इस जल्दबाजी से दूसरों को ज़रूरत का सामान भी नहीं मिल पा रहा है.यह अपील तब की गई है जब कुछ दुकानों ने सामान पूरी तरह बिकने से रोकने के लिए कुछ सामानों की बिक्री पर रोक लगा दी थी.


लोग दुकानों से ज़्यादा से ज़्यादा सामान ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. टॉयलेट पेपर, हैंड सैनिटाइज़र, पास्ता और डिब्बाबंद खाना कुछ ऐसे सामान हैं जिनकी मांग बहुत ज़्यादा बढ़ने से आपूर्ति कम पड़ गई है.


इसके कारण कुछ सुपरमार्केट ने कुछ सामानों की बिक्री को सीमित कर दिया है. सुपरमार्केट कंपनी अल्दी ने हर सामान के ज़्यादा से ज़्यादा चार पैकेट खरीदने की सीमा तय कर दी है.


खुदरा कंपनी टेस्को ने कुछ सामानों के सिर्फ़ पांच पैकेट खरीदने की सीमा तय की है. इन सामानों में एंटी-बैक्टीरियल जैल, वाइप्स और स्प्रे, ड्राई पास्ता, यूएचटी मिल्क और कुछ डिब्बाबंद सब्जियां शामिल हैं.


कोरोना वायरस: इटली के बाद स्पेन बना संक्रमण का दूसरा बड़ा केंद्र

यूरोप में इटली के बाद स्पेन में सबसे ज़्यादा गंभीर हालत बनी हुई है. रविवार तक स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1720 तक पहुंच चुकी है. यहां एक दिन में 394 मौतें हुई हैं. स्पेन में कोरोना वायरस के 28,572 मामले आ चुके हैं.


advertisement


कितनी तेज़ी से फैल रहा है कोरोना वायरस?

ज़ दुनिया भर में कोरोना वायरस के सैंकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन ये भी माना जा रहा है कि अब भी कई मामले स्वास्थ्य एजेंसियों की नज़र से बच गए होंगे.


विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 166 देशों में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 2,07,860 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.


इस वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले चीन, इटली, ईरान और कोरिया में सामने आए हैं.


कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

भारत में कोविड 19 के 360 से अधिक मामले पाए गए हैं जिनमें सात की मौत हुई है. 23 लोग पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. कोरोना वायरस और न फैले, इसके लिए दिल्ली समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन का एलान किया है.


कोरोना वायरस 'कोविड 19' से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं.


जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं. इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं.


संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.


अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं.


ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.


चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार फेस मास्क इससे प्रभावी सुरक्षा प्रदान नहीं करते.



कोरोनो वायरस संक्रमण के लक्षण क्या हैं?


इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों में संक्रमण करता है. इस कारण सबसे पहले बुख़ार, उसके बाद सूखी खांसी आती है. बाद में सांस लेने में समस्या हो सकती है.


वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखना शुरू होने में औसतन पाँच दिन लगते हैं. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ लोगों में इसके लक्षण बहुत बाद में भी देखने को मिल सकते हैं.


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है. हालांकि कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि ये समय 24 दिनों तक का भी हो सकता है.


कोरोना वायरस उन लोगों के शरीर से अधिक फैलता है जिनमें इसके संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं. लेकिन कई जानकार मानते हैं कि व्यक्ति को बीमार करने से पहले भी ये वायरस फैल सकता है.


बीमारी के शुरुआती लक्षण सर्दी और फ्लू जैसे ही होते हैं जिससे कोई आसानी से भ्रमित हो सकता है.


कितना घातक है कोरोना वायरस?


कोरोना वायरस के संक्रमण के आँकड़ों की तुलना में मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो ये बेहद कम हैं. हालांकि इन आंकड़ों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन आंकड़ों की मानें तो संक्रमण होने पर मृत्यु की दर केवल एक से दो फ़ीसदी हो सकती है.


फ़िलहाल कई देशों में इससे संक्रमित हज़ारों लोगों का इलाज चल रहा है और मरने वालों का आँकड़ा बढ़ भी सकता है.


56,000 संक्रमित लोगों के बारे में एकत्र की गई जानकारी आधारित विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक अध्ययन बताता है कि -



  • 6 फ़ीसदी लोग इस वायरस के कारण गंभीर रूप से बीमार हुए. इनमें फेफड़े फेल होना, सेप्टिक शॉक, ऑर्गन फेल होना और मौत का जोखिम था.

  • 14 फ़ीसदी लोगों में संक्रमण के गंभीर लक्षण देखे गए. इनमें सांस लेने में दिक्क़त और जल्दी-जल्दी सांस लेने जैसी समस्या हुई.

  • 80 फ़ीसदी लोगों में संक्रमण के मामूली लक्षण देखे गए, जैसे बुखार और खांसी. कइयों में इसके कारण निमोनिया भी देखा गया.


शादी समारोह में जुटे थे लोग, पुलिस ने सील किया हॉल

बिहार: लॉकडाउन के बाद भी रविवार रात को पटना सिटी के एक कम्युनिटी हॉल में शादी समारोह में लोग जुटे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लोगों के हटाया और कम्युनिटी हॉल को सील कर दिया। 5-6 लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई।


बिहार: बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे लोग

पटना. कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला किया है। पहले दिन सोमवार को पटना के कई इलाकों में लॉकडाउन बेअसर दिख रहा है। अगमकुआं, कदमकुआं नाला रोड और पटेल नगर में मछली, मांस और पान की दुकानें खुली दिखी। लोग यहां घूमते और गप करते दिखे। मीठनपुर बस स्टैंड पर लोग बस की छत पर सवार होकर सफर करते दिखे।



लॉकडाउन में घर से बाहर निकले तो कहलाएंगे 'समाज के दुश्मन'

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन में भी बाहर निकल रहें हैं और धारा 144 की पालन नहीं कर रहे। ऐसे में इस प्रकार के लोगों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश और यूपी पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। मध्यप्रदेश में पुलिस ने धारा 144 का पालन नहीं करने वालों से निपटने के लिए नया तरीका निकाला है। जो लोग धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं, मंदसौर पुलिस उन लोगों का एक पेम्पलेट के साथ फोटो खींच रही हैं। पेम्पलेट पर लिखा है, ' मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।  


कोरोना: जेल में बंद कैदियों को पैरोल देगी दिल्ली सरकार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण जेलों में बंद कैदियों के बीच भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली हाइकोर्ट के सामने राजधानी की जेलों से कैदियों की भीड़ कम करनो को लेकर प्रस्ताव पेश किया। सरकार ने कहा कि कैदियों को विशेष पैरोल और फर्लो का विकल्प देकर जेलों की भीड़ कम की जी सकती है। ऐसा करने से जेल में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


सीएम योगी ने भी फिर की अपील- लॉकडाउन को गंभीरता से ले जनता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि लोग घरों के अंदर रहे और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं। 
योगी ने ट्वीट किया कि आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं। सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में तीन दिनों के लिये लॉकडाउन घोषित किया है।


पीएम मोदी की दोबारा अपील- लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। देश में जनता कर्फ्यू का काफी असर भी देखने को मिला था लेकिन सोमवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों को जनता कर्फ्यू के प्रति गंभीर होने की सलाह दी।  


कोरोना ने मचाई बाजार में तबाही, 3934 अंक लुढ़का सेंसेक्स

कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा, यानी 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया गया था। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3934.72 अंक यानी 13.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,981.24 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1135.20 अंक यानी 12.98 फीसदी की गिरावट के साथ 7610.25 के स्तर पर बंद हुआ। 


शिवराज सिंह आज रात राजभवन में सीएम पद की लेंगे शपथ

मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक सोमवार यानि आज थम जाएगी। भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम तय कर दिया है। शिवराज आज रात नौ बजे राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में शपथ लेंगे। 


मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा सील

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है। भीलवाड़ा में कोरोना के कहर के समाचार के बाद जिला कलेक्टर नीमच ने यह आदेश दिया है। साथ ही नयागांव और सिंगोली की सीमा भी सील कर दी गई है। गौरतलब हो कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार से राज्य में लागू निषेधाज्ञा के तहत आगामी आदेश तक बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने को कहा है।


बिहार में 119 संदिग्ध आइसोलेशन पर

बिहार में अभी तक कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पीएमसीएच में 24 घंटे में कोरोना के संदिग्ध 13 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दूसरे देश से बिहार आए 520 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। 119 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। पटना एम्स का ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।


मस्जिद में छिपे थे 12 विदेशी

पटना के कुर्जी के गेट नंबर 74 के पास स्थित मस्जिद में 12 विदेशी नागरिक छिपे थे। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वे हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि कोरोना फैला हुआ है और यहां विदेशी लोगों को छिपाकर रखा गया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस आई और सभी विदेशी नागरिकों को अपने साथ ले गई।


बिहार-झारखंड में पहले दिन बेअसर दिखा लॉकडाउन

बिहार और झारखंड में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च तक लॉकडाउन है। पहले दिन सोमवार को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत बिहार के कई शहरों में लॉकडाउन बेअसर दिखा। मछली, पान और कपड़े की दुकानें खुली। दूसरे राज्य से अपने गांव लौटने के लिए पटना आए यात्रियों की भीड़ मीठापुर बस स्टैंड पर दिखी। यहां बस में जगह न मिली तो लोग छत पर सवार होकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। करगिल चौक के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग कर लोगों को रोका।


एक दिन में 1600 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अफ्रीका के चार देशों में कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 26,069 मामले सामने आए और 1600 लोगों की मौत हुई है।


जर्मनी में अब तक संक्रमण के 18,610 मामले सामने आए

जर्मनी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए अपने यहां प्रतिबंधों को और ज्यादा कड़ा कर दिया है। यहां दो से ज्यादा व्यक्तियों के साथ में बैठने पर पाबंदी लग गई है। बीबीसी ने रविवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के हवाले से कहा कि हमारा अपना व्यवहार संक्रमण को फैलने से रोकने व धीमा करने का सबसे प्रभावी तरीका है। उधर, नए प्रतिबंधों के तहत ब्यूटी-पार्लर, मसाज पार्लर को बंद करना शामिल है, जबकि अन्य गैर-जरूरी दुकानें पहले ही बंद कर दी गई थीं। चांसलर मर्केल के संबोधन के कुछ समय बाद ही उनके कार्यालय ने कहा कि वह खुद से आइसोलेशन में जा रही हैं। इस दौरान वह घर से काम करेंगी। जर्मनी में अब तक संक्रमण के 18,610 मामले सामने आए हैं। इनमें से 55 व्यक्तियों की मौत हुई है। देश में तीन या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।


रूस में एक डॉक्टर को विदेश से लौटने की जानकारी छिपाने पर जेल

रूस में एक डॉक्टर को विदेश जाने की सच्चाई छिपाने के कारण जेल भेज दिया गया। वह स्पेन से छुट्टी मना कर लौटी थीं। उनपर आरोप है कि उन्होंने 1200 लोगों का जीवन खतरे में डाला। विदेश लौटने के बाद डॉक्टर ने आइसोलेशन में रहने का प्रोटोकॉल भी पूरा नहीं किया। पिछले 24 घंटे में देश के छह हिस्सों में 61 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामला 367 हो गया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रविवार को कहा कि समय पर किए गए उपायों के कारण स्थिति नियंत्रण में है।


<no title>

इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक, यहां रविवार तक संक्रमण का आंकड़ा 59,138 पहुंच गया, जबकि 5476 लोगों ने जान गंवाई है। 7024 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। इसके एक महीने बाद महामारी को रोकने के लिए देश के भीतर सभी यात्राएं पर रोक लगा दी गई है। इटली में चीन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से ही फैला माना जाता है। यहां रविवार को 651 लोगों की मौत दर्ज की गई।


न्यूयॉर्क में 12,345 मरीज मिले

अमेरिका में एक दिन में 14,550 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक तिहाई केवल न्यूयॉर्क शहर में मिले हैं। यहां 24 घंटे में 12,345 केस सामने आए हैं। अमेरिका में औसतन 1800 लोगों पर 5 डॉक्टर हैं, जबकि भारत में इतने लोगों पर सिर्फ 1 डॉक्टर है। देश में रविवार को बेवजह घूमने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


अमेरिका में 24 घंटे में 100 लोगों की जान गई

अमेरिका में भी कोरोना पैर पसार रहा है। यहां रविवार को 24 घंटे में 14,550 नए मामले सामने आए और 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। अमेरिका में अब तक 33,276 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 419 मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वजह से चिंतित हैं, क्योंकि चीन वक्त रहते अमेरिका को वायरस को लेकर आगाह कर सकता था। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं चीन से थोड़ा परेशान हूं। मैं उनके साथ ईमानदार हूं। मुझे राष्ट्रपति जिनपिंग और उनके देश का सम्मान करता हूं। उन्हें हमें इस बारे में बताना चाहिए था। अमेरिका ने चीन में विशेषज्ञों को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं थी।’’


कनाडा अपने एथेलिट्स टोक्यो नहीं भेजेगी

कनाडा अपने एथेलिट्स को 2020 ओलिंपिक गेम्स के लिए टोक्यों नहीं भेजेगी। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के ओलिंपिक कमेटी और पैरलिंपिक कमेटी ने यह फैसला किया है। संगठन ने एक साल के लिए गेम को टालने की बात कही है। देश में संक्रमण के 1470 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 20 लोगों की जान गई है।


192 देशों में संक्रमण और 14616 मौतें

दुनिया के 192 से ज्यादा देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। महामारी के कारण 14,616 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में सोमवार तक चीन में 89% कोरोनावायरस के मरीज ठीक हो चुके हैं। चीन में पहला मामला दिसंबर में सामने आया था। तब से अब तक देश में संक्रमण के 81,093 केस सामने आ चुके हैं। अब तक 72,703 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस समय 5,129 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। चीन में अब तक 3,270 लोगों की जान जा चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। 


पंजाब के सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान

कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। इससे पहले लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए धारा-144 लगाई थी, लेकिन लोग मान नहीं रहे थे। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर, चीफ सेक्रेटरी और पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बैठक की, जिसके बाद पूरे प्रदेश कर्फ्यू लगाने का तय किया गया। 


कोरोनावायरस: लॉकडाउन के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़

रांची. झारखंड में काेराेना का काेई पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है। एहतियात के ताैर पर सरकार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक लाॅकडाउन करने की घाेषणा की है। ऐसे में राजधानी रांची में सोमवार की सुबह जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लाेग दुकानों में पहुंचे। सब्जी की खरीदारी भी काफी हुई। वहीं, लॉकडाउन का अपर बाजार में असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह बाजार गुलजार रहा और काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। हरमू रोड में तो वाहन अधिक निकलने की वजह से लंबा जाम लग गया।


advertisement


सऊदी अरब विवाद से स्थितियां बिगड़ीं

उपभोक्ता वस्तुओं की मांग घटने, व्यावसायिक गतिविधियों के लगातार ठप होने, नौकरियों जाने से आर्थिक संकट तेज गति से बढ़ रहा है। डेको बताते हैं, करीब तीन चौथाई आर्थिक गतिविधि कंज्यूमर खर्च से आगे बढ़ती है। पहले की तुलना में अब बिजनेस कंज्यूमर पर अधिक आश्रित है। तेल मूल्यों को लेकर रूस और सऊदी अरब के विवाद ने आग में घी डालने का काम किया है। सस्ते कच्चे तेल की भरमार हो गई है। अमेरिका के ऊर्जा उद्योग को झटका लगा है।


अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 24% तक गिरावट की आशंका

कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर में पहुंच गई है। देशभर में कारोबार ठप है। व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों के केंद्र न्यूयॉर्क की स्थिति चिंताजनक है। यह देखना मुश्किल है कि स्थिति किस हद तक बिगड़ेगी। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री ग्रेग डेको का कहना है, अर्थव्यवस्था में साल की पहली तिमाही में 0.4% और दूसरी तिमाही में 12% तक गिरावट होगी। लेकिन, गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में गिरावट का आंकड़ा 24% तक हो सकता है। उसका यह भी दावा है कि इस समय बेरोजगार लोगों की संख्या 22 लाख तक पहुंच चुकी है। उधर, डेको का अनुमान है, अप्रैल तक बेरोजगारों की संख्या एक करोड़ 65 लाख हो सकती है।


अल जजीरा ने लिखा- शहर वीरान हो गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का असर देशभर में दिखा। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई और इस लड़ाई को लड़ रहे लोगों को समर्थन के लिए रविवार शाम 5 बजे पूरे देश में तालियां और शंख बजाए गए। जनता कर्फ्यू का जिक्र वर्ल्ड मीडिया में भी रहा। अल जजीरा ने लिखा कि मोदी की अपील पर शहर वीरान हो गए। पाकिस्तान के न्यूज पेपर द डॉन ने लिखा कि मोदी की अपील ने सड़कों से भीड़ गायब कर दी। इसके साथ ही ब्रिटेन और रूस के मीडिया हाउस ने भी जनता कर्फ्यू को कवर किया।


लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित

नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं। 


लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए रुकी ट्रेडिंग

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 3,000 अंकों की भारी गिरावट हुई। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए की जा रही बंदी के चलते सेंसेक्स ने सुबह के सत्र में निचली सर्किट सीमा को छू लिया, जिसके कारण कारोबार को 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। इस समय दुनियाभर में भारी मंदी की आशंकाएं जताई जा रही हैं। बीएसई सेंसक्स सुबह के कारोबार में 2,718 अंक गिरकर खुला और उसके बाद यह 2,991.85 अंकों या 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,924.11 पर आ गया।


एक घंटे में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे

काेरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। वायरस के फैलने के डर से देश के बाजारों में आ रही तेज गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा दिया गया है। बंबई शेयर बाजार में कारोबार बहाल होने के बाद गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 3,185.84 अंक लुढ़ककर 26,730.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 923.95 अंक का गोता लगाकर 7,821.50 अंक पर पहुंच गया।


शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स 3185.84 अंक लुढ़का

काेरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। वायरस के फैलने के डर से देश के बाजारों में आ रही तेज गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा दिया गया है। बंबई शेयर बाजार में कारोबार बहाल होने के बाद गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 3,185.84 अंक लुढ़ककर 26,730.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 923.95 अंक का गोता लगाकर 7,821.50 अंक पर पहुंच गया।


पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां

रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।


बुधवार तक संक्रमितों की संख्या हो सकती है 900

आईएमएससी का दावा है कि अगर लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर इसे रोकने के लिए भरकस प्रयास किए तो मामलों की संख्या 400 तक सीमित की जा सकती है। इन अध्ययनकर्ताओं प्रो. सीताभ्र सिन्हा और सौम्या ईश्वरन ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ लोगों का योगदान वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संक्रमण के फैलने के बारे में अध्ययनकर्ताओं ने एक अनूठा दावा प्रभावित देशों की अक्षांश पर मौजूदगी और संक्रमण दर को लेकर भी किया। उन्होंने कहा कि जो देश पृथ्वी के अक्षांश पर जितने ऊपर मौजूद हैं, वहां महामारी फैलने की दर उतनी ही ज्यादा है। उन्होंने डेनमार्क का उदाहरण दिया जो 56 डिग्री अक्षांश पर है। यहां वायरस संक्रमण का रिप्रोडक्शन-नंबर (आरओ) 3.35 है। आरओ यानी एक संक्रमित व्यक्ति से औसतन कितने लोगों को संपर्क हो सकता है। कतर के लिए आरओ 3.06, स्विट्जरलैंड 2.96, स्पेन 2.74, ईरान 2.73, जर्मनी 2.58, न्यूयॉर्क 2.49 और इटली 2.34 माना गया है। चीन के हुबई में आरओ 2.14 था। वहीं भारत में आरओ 2.7 है।


कोरोना वायरस: लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित

नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन के आदेश की अवधि समाप्त हो जाएगी, सभी महिलाएं फिर से उसी जगह पर प्रदर्शन चालू रखेंगी। हालांकि धरना स्थल खाली करने के बाद भी महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन के लिए वहां अपने दुपट्टे छोड़ दिए हैं। 


रविवार, 22 मार्च 2020

सैलजा और विधायक बलबीर ने खुद को किया आइसोलेट

हरियाणा . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और इसराना के विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सैलजा ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी है। सैलजा ने कहा कि शनिवार को ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति के भोज में उनकी दुष्यंत सिंह के साथ कुछ देर बातचीत हुई थी। इसको देखते हुए शुक्रवार रात से उन्होंने खुद को क्वारेंनटाइन करने का फैसला किया है। इधर, पिछले तीन दिन से खुद को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली निवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन अब खतरा टल चुका है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।


स्टेज-3 का मतलब एक से दूसरे में संक्रमण फैलता है, स्पेन-इटली इस चरण में

जब वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंच जाता है, तो बहुत बड़ा क्षेत्र इससे प्रभावित होता है। इस स्टेज में यह बीमारी देश के अंदर मौजूद संक्रमित लोगों से यहीं के दूसरे लोगों में फैलने लगती है। इससे स्थिति खतरनाक भी बन सकती है। इस स्टेज में टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोग यह नहीं जानते हैं कि उनमें वायरस कहां से आया है। इटली और स्पेन अभी इसी चरण में हैं। देश में अब तक जाे काेराेना पाॅजिटिव के मामले आए हैं, उनमें विदेशी पर्यटक या एनआरआई हैं, लेकिन अकेला भीलवाड़ा ऐसा शहर है जहां पर डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ पाॅजिटिव मिले हैं।


भीलवाड़ा की सीमाएं सील; तीसरे चरण में पहुंचने का खतरा

जयपुर. राजस्थान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27 पहुंच चुकी है। जिसमें से भीलवाड़ा में ही 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से 6 केस शुक्रवार को सामने आए। वहीं 7 केस शनिवार देर रात तक सामने आए। बताया जा रहा है संक्रमित डॉक्टर से ये वायरस बाकी लोगों में फैला। जिसके चलते करीब 6000 लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। जिसके चलते भीलवाड़ा की सीमांए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भीलवाड़ा पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। भीलवाड़ा में संक्रमित पाए गए डॉक्टर-कंपाउंडर जिस अस्पताल में काम करते थे, वहां अलग-अगल दिनों में छह हजार लोगों के पहुंचने की जानकारी मिली है। इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद भीलवाड़ा जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। शहर में कुल 13 स्थानों पर 400 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। हालांकि, अब तक 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।


ब्रिटेन : प्रधानमंत्री जॉनसन बोले- हम इटली से दो हफ्ते दूर

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को कोरोनावायरस पर चेतावानी दी। कहा, “देश में स्वास्थ्य मंत्रालय ही नहीं पूरी सरकार और देशवासियों के सामने कोरोना की बड़ी चुनौती है। यही हालात जारी रहे तो ये मानकर चलिए कि ब्रिटेन की हालत सिर्फ दो या तीन हफ्ते में इटली जैसी हो जाएगी। इटली में स्वास्थ्य सुविधाएं ब्रिटेन से कहीं बेहतर हैं। इसके बावजूद वहां के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट स्थिति नहीं सुधार पाए। इससे हमें फौरन सबक लेना होगा।” 


फ्रांस : संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर की मौत

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। देश के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर विरेन ने शनिवार को यह जानकारी दी। ओलिवर ने कहा- जहां तक हमारी जानकारी है, संक्रमितों का इलाज में जुटे हमारे किसी स्टाफ मेंबर की यह पहली मौत है। फ्रांस में रविवार सुबह तक कुल 12,475 मामले सामने आ चुके हैं। 450 लोगों की मौत हो चुकी है। 


24 घंटे में 627 लोगों की जान गई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा

इटली में शुरुआती लापरवाहियों के नतीजे अब गंभीर हो चले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 793 लोगों की कोरोना से मौतें हुईं। यह एक दिन में अब तक किसी भी देश में कोरोना से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इटली में अब तक 4,825 लोगों की जान जा चुकी है। देश में छह हजार नए केस आए हैं। देश में अब तक कोरोना के 53,578 केस आ चुके हैं। सबसे बुरी स्थिति इटली के उत्तरी क्षेत्र लोम्बार्डी की है, यहां पिछले महीने कोरोना का पहला मामला आया था। देखते ही देखते स्थिति खराब हो गई है। हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए डॉक्टर कम पड़ गए हैं। ऐसे वक्त में चीन के मेडिकल एक्सपर्ट इटली पहुंचे हैं। वे कोरोना के इलाज और लॉकडाउन को सही तरीके से लागू करने में मदद करेंगे। 


लोम्बार्डी में स्थिति बहुत खराब है, आईसीयू में नहीं बची जगह, दूसरे शहर भेजे जा रहे मरीज

डैनिला कॉनफालोनिरी मिलान शहर में नर्स हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स से कहती हैं कि यहां स्थिति इतनी डरावनी है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की गिनती नहीं हो पा रही है। हम तनाव और डर के बीच काम कर रहे हैं। दुर्भाग्यबस हम लोम्बार्डी में स्थिति को नियंत्रित करने में असफल हैं। यहां बहुत विकट स्थिति है और हम मृतकों की गिनती भी नहीं कर रहे हैं। इटली से बाहर रहने वाले इस खबर को देखें और ध्यान दें कि यहां स्थिति कितनी खराब है। यह अकल्पनीय है। 
लोम्बार्डी के बेरगामो स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टेफानो मागंओनी सीएनएन से बातचीत में कहते हैं कि कोरोनावायरस ने इतनी भयानक तरीके से हिट किया है कि अब हमें आईसीयू मरीजों को देश के अन्य हिस्सों में भेजना पड़ रहा है, क्योंकि यहां अस्पतालों में जगह नहीं है। यहां पास स्थित ब्रेससीया शहर में भी सभी आईसीयू फुल हो चुके हैं।


लॉकडाउन: चीन ने 24 दिन और इटली ने 39 दिन बाद लॉकडाउन किया, भारत में 50 दिन बाद भी नहीं

भारत को लापरवाही महंगी पड़ सकती है 


कोरोनावायरस को हल्के में लेना इटली को भारी पड़ रहा है। पहले यहां सरकार ने देरी से 10 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया। फिर इसका कड़ाई से पालन नहीं कराया गया। लॉकडाउन के बावूजद इटली के कई शहरों में लोग शॉपिंग करते रहे, रेस्टोरेंट्स में खाना खाते रहे, बार और क्लब में लेटनाइट पार्टी करते रहे, मार्केट में घूमते रहे। इसी के चलते इटली सरकार ने अब लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए देश भर में आर्मी तैनात कर दी है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकल सकें। 
इटली में कोरोना का पहला केस 31 जनवरी को रोम में सामने आया था। लेकिन देश में लॉकडाउन 10 मार्च को लागू किया गया। भारत में पहला मामला 31 जनवरी को केरल में आया था। इसके बाद से 50 दिन हो गए हैं, लेकिन लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। 


20 लाख मास्क दान करेगी एप्पल

एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने शनिवार रात कहा, “कोरोनावायरस के मामले हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। एप्पल ने फैसला किया है कि वो अमेरिका और यूरोप में कुल 20 लाख मास्क दान करेगी।” बाद में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि 20 लाख मास्क के अलावा वो कुछ जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स भी डोनेट करेगी। कंपनी ने चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। उसने संक्रमण से लड़ने के लिए 15 लाख अमेरिकी डॉलर देने का भी ऐलान किया है।


स्पेन : 24 घंटे में 5 हजार नए मामले

स्पेन में कोरोनावायरस को रोकने के अब तक के सभी प्रयास ज्यादा सफल नहीं हुए। यहां रविवार को 3,076 नए मामले सामने आए। यहां कुल मिलाकर 28,572 लोग रविवार सुबह तक संक्रमित पाए गए हैं। 1,725 की मौत हो चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन किया, लेकिन शनिवार और रविवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा कि रविवार को हेल्थ कमेटी की बैठक में और सख्त उपायों का ऐलान किया जा सकता है। 


पाकिस्तान : हम गरीब देश, राहत दे दीजिए

प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कर्ज वापसी में राहत की मांग की है। ‘डॉन न्यूज’ से बातचीत में कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान जैसे गरीब देश के लिए कोरोनावायरस से जंग आसान नहीं है। मुल्क पर बहुत ज्यादा विदेशी कर्ज है। हम चाहते हैं कि दुनिया के बड़े मुल्क और वित्तीय संस्थान इस समय हमारी मदद को आगे आएं। कुछ कर्ज माफी की जाए और बाकी मामलों में राहत दी जाए।” कुरैशी ने शनिवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मेस से बातचीत की। शनिवार शाम तक पाकिस्तान में संक्रमण के कुल 730 मामले सामने आए। 4 लोगों की मौत हो चुकी है।


ईरान ने अमेरिकी मदद का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- अमेरिका भरोसे लायक नहीं

ईरान ने अमेरिकी सरकार की मदद को ठुकरा दिया है। देश के सर्वोच्च धर्मगुरू अयातुल्लाह खमैनी ने रविवार को कहा, “हमें शक है कि अमेरिका दवाओं के रूप में जो ईरान की मदद करना चाहता है, वो हमारे नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हों। हो सकता है इन दवाओं से हमारे नागरिक पहले से भी ज्यादा बीमार हों। इसलिए, हम अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं कर सकते। एक बात और समझ में नहीं आती। अमेरिका में तो पहले ही दवाओं की किल्लत है, फिर वो हमें ये कैसे दे सकता है।” ईरान में संक्रमण के 21,638 मामले सामने आए हैं। 1685  लोगों की मौत हो चुकी है।  


हालात नहीं सुुधरे तो हमारी हालत 2 हफ्ते में इटली जैसी होगी

दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार दोपहर तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरान कुल 3,16,029 मामले सामने आए। 13,597 लोगों की मौत हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 95,892 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्पेन में बीते 24 घंटे में 344 तो ईरान में 129 लोगों की मौत हो गई। स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेझ ने रविवार को कहा कि आने वाला वक्त ज्यादा मुश्किल वाला हो सकता है। इटली में शनिवार को 793 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। फ्रांस में संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने देश को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की चेतावनी में कहा- अगर हालात बेहतर नहीं हुए तो दो हफ्ते में ब्रिटेन की हालत भी इटली जैसी हो जाएगी। 


कोरोना से देश में छठी मौत

इस संक्रमण से शनिवार रात मुंबई और पटना में दो और मौतें हो गई हैं। मुंबई में जिस मरीज की मौत हुई उनकी उम्र 63 साल थी और पटना वाले की 38 साल। दोनों डायबिटीज के मरीज थे। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, पंजाब के नवांशहर और मुंबई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।


अब तक 349 मामले, महाराष्ट्र में 10 नए मामले

नई दिल्ली. कोरोनावायरस हर दिन तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले एक दिन में देश में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 349 है। 


हाथ जोड़ लोगों से अपील कर रहे पुलिसकर्मी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल में भी लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सन्नाटा पसरा दिख रहा है। दुकान, मॉल, सिनेमाघर, स्कूल, पर्यटन स्थल, मंदिर और सार्वजनिक जैसे स्थलों को पहले से ही बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दे रही है। जहां भी लोग दिखाई दे रहे पुलिस उन्हें घर में रहने की अपील कर रही है।



अमेरिका के कई शहर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन का सामना कर रहे

अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस के लोग अलग अलग चरणों में बंद का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के अन्य राज्यों के भी प्रतिबंध लगाने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह साझा राष्ट्रीय बलिदान का समय है, लेकिन यह अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने का भी वक्त है। उन्होंने कहा कि हमारी बड़ी जीत होगी।


इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत

इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है।


पाकिस्तान में 733 हुई संक्रमितों की संख्या

पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 733 हो गई, जिसमें सिंध में 396 और पंजाब में 137 शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है।


ब्रिटेन में 15 लाख संवेदनशील लोगों की पहचान

ब्रिटेन ने करीब 15 लाख लोगों की कोरोना वायरस महामारी के लिहाज से अधिक संवेदनशील होने की पहचान की है और उन्हें कम से कम 12 हफ्तों के लिए घरों में रहने को कहा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हडि्डयों या खून के कैंसर के मरीजों, फेफड़ों और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले सिस्टिक फाइब्रोसिस या अंग प्रतिरोपण कराने वाले मरीजों को घरों में रहने की सलाह दी है।


न्यूयॉर्क की जेलों में 38 लोग संक्रमित

न्यूयॉर्क शहर की जेलों में कम से कम 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शेरमन ने आगाह किया कि ऐसी आशंका है कि हाल के हफ्तों में ये लोग जेल में कई लोगों तथा कर्मचारियों के करीबी संपर्क में रहे होंगे। उन्होंने संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई।


फ्रांस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हुई

फ्रांस में घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घर से नहीं निकलने देने की सरकार की कोशिश को अमल में लाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं।


इटली में 4,800 से ज्यादा लोगों की मौत

इटली में स्थिति गंभीर है जहां 4,800 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जो दुनिया में भर में इस संक्रमण से मरने वालों का एक तिहाई है। प्रधानमंत्री जिएसेपे कॉन्टे ने शनिवार देर रात टीवी के जरिए अपने संबोधन में गैर जरूरी कारखानों को बंद करने का ऐलान किया। छह करोड़ की आबादी वाला इटली पिछले साल चीन में सामने आई बीमारी का नया केंद्र बन गया है। इटली में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा चीन और ईरान में हुई मौतें को जोड़ने के बाद भी कहीं ज्यादा है। इटली में कोविड-19 के पुष्ट मामलों में मृत्यु दर 8.6 प्रतिशत है जो कई देशों की तुलना में खासी अधिक है।


कोरोना: करीब एक अरब लोग घरों में बंद

भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए रविवार को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे। वहीं घातक संक्रमण से मरन वालों की तादाद बढ़कर 13, 000 के पार पहुंच गई है। सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद (लॉकडाउन) किया है, जिससे जनजीवन, यात्रा और कारोबार प्रभावित हुए है। वहीं सरकारें सीमाएं बंद करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं और वायरस की वजह से आर्थिक मंदी से बचने के लिए आपातकालीन उपायों में अरब डॉलर लगा रही हैं। दुनिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित में होने की पुष्टि हुई है।


छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही ये जवान लापता थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल को शनिवार से इन जवानों की तलाश थी। 


अस्पताल के लिए भी सिरदर्द बनीं कनिका कपूर

लखनऊ में जिन कनिका कपूर की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है और जिनकी वजह से न सिर्फ पूरे शहर बल्कि पूरे राज्य में हड़कंप मच गया, वही कनिका कपूर अब उस अस्पताल के लिए भी परेशानी का सबब बन गई हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बीबीसी को बताया, "हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है। 


 


पीजीआई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कनिका को विशेष सुविधाएं देने के लिए कई 'बड़े' लोग भी अस्पताल और डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं गायिका कनिका कपूर शुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं।


शाहीन बाग में धरनास्थल के पास फेंका पेट्रोल बम

जनता कर्फ्यू के बीच राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास पेट्रोल बम से हमला होने की खबर है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा समय से धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंका गया है। 
बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में सुबह 8 बजे दो बाइक सवार चेहरा ढक कर आए। चाय की दुकान पर दो पेट्रोल बम मारकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाश रही है। 


कोरोना: उत्तराखंड में 31 मार्च तक हुआ लॉक डाउन

जनता कर्फ्यू के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी 31 मार्च तक प्रदेश में लॉ़क डाउन घोषित कर  दिया है। पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों की आपात बैठक कर उन्होंने ये फैसला लिया। उनका कहना है  कि आपात सेवाएं और खाद्य आपूर्ति सुचारू रहेंगी। 


यूपी: गली, मोहल्ले, सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में जनता कर्फ्यू का असर साफ नजर आ रहा है। सड़कों, गलियों और मोहल्लों में वीरानी है। कुछ खास जगहों को छोड़कर कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है। वहीं, बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस प्रशासन के लोग पूछताछ कर उन्हें वापस घर भेज रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार को हर समय गुलजार रहने वाले स्थान वीरान नजर आ रहे हैं। शोरगुल बिल्कुल नहीं है। हालांकि, जगह-जगह नगर निगम के कर्मचारी साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने भी अपने वाहनों को सैनिटाइज किया।


कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी सहित 24 की रिपोर्ट निगेटिव

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन 51 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो कि राहत भरी खबर है। जबकि बाकी की रिपोर्ट रात आठ बजे आएगी। बता दें कि लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियां की थीं और कई लोगों के सीधे संपर्क में आई थीं। जिसमें कई बड़े नेता व अफसर शामिल हुए थे। ये सभी लोग कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सकते में आ गए थे।


31 मार्च तक नहीं चलेगी नोएडा मेट्रो

कोरोना वायरस के मद्देनजर नोएडा मेट्रो ने सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि नोएडा मेट्रो 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही बस सेवाएं भी 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।


दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन

देश की राजधानी दिल्ली में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दे रहा है, सड़कें-बाजार और गलियां सूनी पड़ी हैं। ओपन जिम, पार्क भी खाली हैं। हालांकि कहीं-कहीं दुकानें भी खुली हैं। वहीं, दूध की ऑनलाइन दूध की डिलीवरी हो रही है। उसमें भी सिर्फ एक ही लीटर दूध मिल रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस जनता कर्फ्यू में लोगों को फूल देकर घर से ना निकलने की अपील कर रही है। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया।


गौतम बुध नगर सहित यूपी में 15 जिले होंगे लॉकडाउन

सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 15 जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने अपने मीडिया संबोधन में जानकारी दी कि यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे अनाज, दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी।


इन जिलों को किया गया लॉकडाउन-
लखनऊ, बनारस , गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद।


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...