रविवार, 22 मार्च 2020

लॉकडाउन: चीन ने 24 दिन और इटली ने 39 दिन बाद लॉकडाउन किया, भारत में 50 दिन बाद भी नहीं

भारत को लापरवाही महंगी पड़ सकती है 


कोरोनावायरस को हल्के में लेना इटली को भारी पड़ रहा है। पहले यहां सरकार ने देरी से 10 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया। फिर इसका कड़ाई से पालन नहीं कराया गया। लॉकडाउन के बावूजद इटली के कई शहरों में लोग शॉपिंग करते रहे, रेस्टोरेंट्स में खाना खाते रहे, बार और क्लब में लेटनाइट पार्टी करते रहे, मार्केट में घूमते रहे। इसी के चलते इटली सरकार ने अब लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए देश भर में आर्मी तैनात कर दी है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकल सकें। 
इटली में कोरोना का पहला केस 31 जनवरी को रोम में सामने आया था। लेकिन देश में लॉकडाउन 10 मार्च को लागू किया गया। भारत में पहला मामला 31 जनवरी को केरल में आया था। इसके बाद से 50 दिन हो गए हैं, लेकिन लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...