रविवार, 22 मार्च 2020

शाहीन बाग में धरनास्थल के पास फेंका पेट्रोल बम

जनता कर्फ्यू के बीच राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास पेट्रोल बम से हमला होने की खबर है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा समय से धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंका गया है। 
बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में सुबह 8 बजे दो बाइक सवार चेहरा ढक कर आए। चाय की दुकान पर दो पेट्रोल बम मारकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाश रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES