रविवार, 22 मार्च 2020

अस्पताल के लिए भी सिरदर्द बनीं कनिका कपूर

लखनऊ में जिन कनिका कपूर की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है और जिनकी वजह से न सिर्फ पूरे शहर बल्कि पूरे राज्य में हड़कंप मच गया, वही कनिका कपूर अब उस अस्पताल के लिए भी परेशानी का सबब बन गई हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बीबीसी को बताया, "हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है। 


 


पीजीआई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कनिका को विशेष सुविधाएं देने के लिए कई 'बड़े' लोग भी अस्पताल और डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं गायिका कनिका कपूर शुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES