रविवार, 22 मार्च 2020

हालात नहीं सुुधरे तो हमारी हालत 2 हफ्ते में इटली जैसी होगी

दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार दोपहर तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरान कुल 3,16,029 मामले सामने आए। 13,597 लोगों की मौत हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 95,892 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्पेन में बीते 24 घंटे में 344 तो ईरान में 129 लोगों की मौत हो गई। स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेझ ने रविवार को कहा कि आने वाला वक्त ज्यादा मुश्किल वाला हो सकता है। इटली में शनिवार को 793 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। फ्रांस में संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने देश को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की चेतावनी में कहा- अगर हालात बेहतर नहीं हुए तो दो हफ्ते में ब्रिटेन की हालत भी इटली जैसी हो जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES