सोमवार, 23 मार्च 2020

मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा सील

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है। भीलवाड़ा में कोरोना के कहर के समाचार के बाद जिला कलेक्टर नीमच ने यह आदेश दिया है। साथ ही नयागांव और सिंगोली की सीमा भी सील कर दी गई है। गौरतलब हो कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार से राज्य में लागू निषेधाज्ञा के तहत आगामी आदेश तक बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने को कहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES