सोमवार, 23 मार्च 2020

लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए रुकी ट्रेडिंग

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 3,000 अंकों की भारी गिरावट हुई। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए की जा रही बंदी के चलते सेंसेक्स ने सुबह के सत्र में निचली सर्किट सीमा को छू लिया, जिसके कारण कारोबार को 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। इस समय दुनियाभर में भारी मंदी की आशंकाएं जताई जा रही हैं। बीएसई सेंसक्स सुबह के कारोबार में 2,718 अंक गिरकर खुला और उसके बाद यह 2,991.85 अंकों या 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,924.11 पर आ गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES