सोमवार, 23 मार्च 2020

कोरोना वायरस: लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित

नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन के आदेश की अवधि समाप्त हो जाएगी, सभी महिलाएं फिर से उसी जगह पर प्रदर्शन चालू रखेंगी। हालांकि धरना स्थल खाली करने के बाद भी महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन के लिए वहां अपने दुपट्टे छोड़ दिए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES