रविवार, 22 मार्च 2020

सैलजा और विधायक बलबीर ने खुद को किया आइसोलेट

हरियाणा . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और इसराना के विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सैलजा ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी है। सैलजा ने कहा कि शनिवार को ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति के भोज में उनकी दुष्यंत सिंह के साथ कुछ देर बातचीत हुई थी। इसको देखते हुए शुक्रवार रात से उन्होंने खुद को क्वारेंनटाइन करने का फैसला किया है। इधर, पिछले तीन दिन से खुद को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली निवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन अब खतरा टल चुका है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES