बिहार और झारखंड में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च तक लॉकडाउन है। पहले दिन सोमवार को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत बिहार के कई शहरों में लॉकडाउन बेअसर दिखा। मछली, पान और कपड़े की दुकानें खुली। दूसरे राज्य से अपने गांव लौटने के लिए पटना आए यात्रियों की भीड़ मीठापुर बस स्टैंड पर दिखी। यहां बस में जगह न मिली तो लोग छत पर सवार होकर अपने गांव के लिए रवाना हुए। करगिल चौक के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग कर लोगों को रोका।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें