सोमवार, 23 मार्च 2020

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में खुले रहेंगे 55 सीएनजी स्टेशन

देश में कोराना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है, हालांकि इससे आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है। वहीं, सीएनजी गाड़ियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में 23 मार्च से 31 मार्च जारी लॉकडाउन की हालत में कुल 55 सीएनजी स्टेशन खुले रहेंगे।। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार (23 मार्च) को यह जानकारी दी है। वहीं, कोरोना वायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजघानी क्षेत्र में सड़कों पर वाहनों के आवागमन में भारी कमी को देखते हुए अपने दो तिहाई सीएनजी स्टेशन बंद भी किए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES