सोमवार, 23 मार्च 2020

सीएम योगी ने भी फिर की अपील- लॉकडाउन को गंभीरता से ले जनता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि लोग घरों के अंदर रहे और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं। 
योगी ने ट्वीट किया कि आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं। सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में तीन दिनों के लिये लॉकडाउन घोषित किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES