सोमवार, 23 मार्च 2020

कोरोनावायरस: लॉकडाउन के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़

रांची. झारखंड में काेराेना का काेई पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है। एहतियात के ताैर पर सरकार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक लाॅकडाउन करने की घाेषणा की है। ऐसे में राजधानी रांची में सोमवार की सुबह जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लाेग दुकानों में पहुंचे। सब्जी की खरीदारी भी काफी हुई। वहीं, लॉकडाउन का अपर बाजार में असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह बाजार गुलजार रहा और काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। हरमू रोड में तो वाहन अधिक निकलने की वजह से लंबा जाम लग गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES