सोमवार, 23 मार्च 2020

पंजाब के सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान

कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। इससे पहले लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए धारा-144 लगाई थी, लेकिन लोग मान नहीं रहे थे। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर, चीफ सेक्रेटरी और पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बैठक की, जिसके बाद पूरे प्रदेश कर्फ्यू लगाने का तय किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES