बुधवार, 25 मार्च 2020

यूरोप में वायरस से दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

एक ओर अमेरिका, फ्रांस और इटली जैसे देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता जा रहा है तो दूसरी ओर इस वायरस का केंद्र रहे चीन में काफी हद तक इस पर काबू पा लिया गया है। चीन आज इस वायरस की उत्पत्ति का केंद्र रहे हुबेई प्रांत से लॉकडाउन हटाने जा रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है तो फ्रांस में इस वायरस से 1100 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इस वायरस से दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक कोरोना संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं, 18605 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 108312 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...