बुधवार, 25 मार्च 2020

अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के 10,000 नए मामले सामने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि देश की अर्थव्यवस्था ईस्टर, 12 अप्रैल तक फिर से खुल जाएगी। जबकि अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के 10,000 नए मामले सामने आए हैं और लगभग 150 लोगों की मौत हुई है। लाखों अमेरिकी लॉकडाउन हैं। नेशनल गार्ड के साथ-साथ सशस्त्र बलों को कई राज्यों में सेवा में लगाया गया है। वहीं मंगलवार को न्यूयॉर्क में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है और 5,000 नए मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क में अब तक कोविड-19 के 25,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 210 मौतें हुई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES