सोमवार, 23 मार्च 2020

लॉकडाउन में घर से बाहर निकले तो कहलाएंगे 'समाज के दुश्मन'

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं कुछ लोग लॉकडाउन में भी बाहर निकल रहें हैं और धारा 144 की पालन नहीं कर रहे। ऐसे में इस प्रकार के लोगों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश और यूपी पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। मध्यप्रदेश में पुलिस ने धारा 144 का पालन नहीं करने वालों से निपटने के लिए नया तरीका निकाला है। जो लोग धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं, मंदसौर पुलिस उन लोगों का एक पेम्पलेट के साथ फोटो खींच रही हैं। पेम्पलेट पर लिखा है, ' मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।  


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES