रविवार, 22 मार्च 2020

गौतम बुध नगर सहित यूपी में 15 जिले होंगे लॉकडाउन

सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 15 जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने अपने मीडिया संबोधन में जानकारी दी कि यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे अनाज, दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी।


इन जिलों को किया गया लॉकडाउन-
लखनऊ, बनारस , गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES