रविवार, 22 मार्च 2020

भीलवाड़ा की सीमाएं सील; तीसरे चरण में पहुंचने का खतरा

जयपुर. राजस्थान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27 पहुंच चुकी है। जिसमें से भीलवाड़ा में ही 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से 6 केस शुक्रवार को सामने आए। वहीं 7 केस शनिवार देर रात तक सामने आए। बताया जा रहा है संक्रमित डॉक्टर से ये वायरस बाकी लोगों में फैला। जिसके चलते करीब 6000 लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। जिसके चलते भीलवाड़ा की सीमांए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भीलवाड़ा पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। भीलवाड़ा में संक्रमित पाए गए डॉक्टर-कंपाउंडर जिस अस्पताल में काम करते थे, वहां अलग-अगल दिनों में छह हजार लोगों के पहुंचने की जानकारी मिली है। इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद भीलवाड़ा जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। शहर में कुल 13 स्थानों पर 400 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। हालांकि, अब तक 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES