मंगलवार, 24 मार्च 2020

पश्चिमी यूपी में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि

प्रदेश के सहारनपुर मंडल में मंगलवार को एक शख्स की कोरोना वायरस सैंपल जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक दुबई से लौटा था। बताया गया कि यह युवक 14 मार्च को दुबई से आया था। 3 दिन पहले स्वास्थ विभाग की टीम ने  इस युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा था। युवक फिलहाल अपने  घर पर ही अलग कमरे में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि आज लखनऊ से ही सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस युवक और उसके सभी परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया जाए। हालांकि इस संबंध में सीएमओ संजय सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया कहा कि काम चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES