रविवार, 22 मार्च 2020

24 घंटे में 627 लोगों की जान गई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा

इटली में शुरुआती लापरवाहियों के नतीजे अब गंभीर हो चले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 793 लोगों की कोरोना से मौतें हुईं। यह एक दिन में अब तक किसी भी देश में कोरोना से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इटली में अब तक 4,825 लोगों की जान जा चुकी है। देश में छह हजार नए केस आए हैं। देश में अब तक कोरोना के 53,578 केस आ चुके हैं। सबसे बुरी स्थिति इटली के उत्तरी क्षेत्र लोम्बार्डी की है, यहां पिछले महीने कोरोना का पहला मामला आया था। देखते ही देखते स्थिति खराब हो गई है। हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए डॉक्टर कम पड़ गए हैं। ऐसे वक्त में चीन के मेडिकल एक्सपर्ट इटली पहुंचे हैं। वे कोरोना के इलाज और लॉकडाउन को सही तरीके से लागू करने में मदद करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...