सोमवार, 23 मार्च 2020

लॉकडाउन के बावजूद बाहर निकले लोग, दर्ज हुआ मुकदमा

25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद भी राजधानी लखनऊ में लोग सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाया। शहर के कुछ इलाकों में दुकानें भी खोली गईं जबकि ज्यादातर इलाकों में सन्नाटा ही नजर आया। घरों से बाहर निकले लोगों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और उन्हें वापस घर जाने को कहा। मलिहाबाद इलाके में विनोद यादव नाम के युवक पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES