मंगलवार, 10 नवंबर 2020
पांच साल की मासूम को अगवा कर रिश्ते के दादा ने की हैवानियत
चित्रकूट : बेटे संग कांग्रेस छोड़ फिर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बालकुमार
चित्रकूट। मिर्जापुर से सपा के सांसद रहे बालकुमार पटेल ने अपने पुत्र राम सिंह पटेल के साथ कांग्रेस छोड़कर फिर सपा की सदस्यता ग्रहण की है। सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर पिता पुत्र की घर वापसी कराई। डाकू ददुआ के सगे भाई पूर्व सांसद बाल कुमार 2 साल पूर्व ही सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2009 में सपा ने बालकुमार पटेल को मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया और वह जीत गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बालकुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस के टिकट पर वह बांदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।
TO-LET
SECTOR-37, 2BHK 2BATH FIRST FLOOR WITH
PNG, 800 SQ. FT. OPPOSITE GOLF COURES
METRO STATION,
CONTACT : 9654213053
TO-LET
SEC-37, EXCELLENT LOCATION FULLY FURNISHED ROOM,
AC, TV, FRIDGE, GEYSER, PARK FACING, NEAR METRO.
ON SINGLE/TWIN SHARING.
CANTACT : 9810107726, 0120-4318747.
TO-LET
SEC-52, GR. FLOOR,2 BEDROOMS, 2 BATHROOMS
D / D, KITCHEN, INDEPENDENT HOUSE WITH TERRACE,
SEMI-FURNESHED, GAS, LARGE OPEN SPASE,
POSH LOCALITY, CLOSE TO METRO, ONLY
FOR SMALL FAMILY / GIRLS.
CALL : 9810024387,9810229654
TO-LET
2 ROOM SET (GROUND FLOOR ) SEMI FURNISHED,
BIG KITCHEN, BATHROOM, CENTRAL LOCATION.
ALL AMENITIES, NEAR PARK, COMPLETE WOOD
WORK, INDEPENDENT ENTRY. OWNER : 8076482201
TO-LET
SEC-31, FULLY FURNISHED 2400 SQFT.
LUXUSION ACCUMADATION, 2BHK, WITH
STUDY+DRESSING, LOCATED ON SEC-31/ SEC-36
DIVIDING ROAD. RENT-28000 PM
CONTACT : 9810456198
TO-LET
ACCOMMODATION AVAILABLE IN SEC-41,
J-BLOCK ON SECOND FLOOR.
MARBLE FLOORING, ONE BIG BEDROOM WITH KITCHEN
AND TOILET. CONTACT : 9899094795.
TO-LET
SEC-61, D-100, 2BHK, G/F, PARK FACING 17000/-
PM FOR FAMILY. S/F, FOR SINGLES 15000/- PM.
SEPARATE ELECTRICMETER, SUBMERSIBLE PUMP,
9910928501,9810096860...H
TO-LET
1 BHK WITH EXCELLENT FINISH ON
2ND FLOOR FRONT TERRACE REAR BALCONY,
CUPBOARDS NEAR NOIDA CITY CENTER / GOLF
COURES METRO, DOUBLE BED, 1 - 40, SECTOR-41, NOIDA,
AGGARWAL, 9416212202
TO-LET
1 ROOM SET, OPEN VERANDAH, MARBLE
FLOORING, SECOND FLOOR, A-73, SECTOR-36,
(NEAR METRO STATION) PREFERRED
VAGETARIAN RANT 10500/-
CONTACT OWNER : 9811120008..H
फिल्म अभिनेता चिरंजीवी कोरोना संक्रमित
हैदराबाद। दक्षिण भारत के सुपर स्टार फिल्म अभिनेता चिरंजीवी कोरोना संक्रमित हो गए है। एक दिन पहले उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। 65 वर्षीय अभिनेता तेलगु एक्शन फिल्म आचार्य की शूटिंग शुरू करने वाले थे। कोरोना संक्रमण के चलते फ़िलहाल उन्होंने शूटिंग रोकनी पड़ेगी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगो से करों जाँच करने का आग्रह किया है।
TO-LET
D-BLOCK, SEC-55, INDEPENDENT SINGLE
STOREY HOUSE, 2BHK/LAWN COURT YARD/ CAR
PARK+STORE. SUITABLE FOR SMALL FAMILY/ BACHELORS
CONTACT : 8130368088
TO-LET
2BHK FF 2BATH SECTOR-41, SEMI-FURNISHED,
GAS, SUBMERSIBLE, WATER SOFTENER,
AND LARGE OPEN SPACE, ONLY FOR SMALL
FAMILY/GIRLS. CALL 9810168120
TO-LET
AVAILABLE ONE ROOM SET AT FIRST FLOOR
IN J BLOCK SECTOR-41, NOIDA.
CONTACT OWNER- 9899245998,01204216184
TO-LET
INDEPENDENT ROOM, KITCHENETTE, TOILET,
FURNISHED, AC, GEYSER, POWER BACKUP,
EXCELLENT SURROUNDONGS NEAR METRO STN, SEC-37
CONT : 9899290032, 0120-4318920
बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या
बिहार में विधानसभा चुनाव की कल मतगणना होने वाली है. वहीं आरा में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. हथियारबंद अपराधियों ने एक वकील को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि वकील की हत्या क्यों की गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बता दें कि मृतक वकील की पत्नी बीजेपी नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं.
दरअसल, आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर मोहल्ला में हथियारबंद अपराधियों ने वकील साहब सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. जब साहब सिंह सिविल कोर्ट से अपने घर जा रहे थे. तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने पर साहब सिंह बुरी तरह से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.
इस दौरान साहब सिंह ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. साहेब सिंह बीजेपी नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलू देवी के पति थे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल से फायरिंग के बाद वहां एक खोखा भी बरामद किया.
प्रदेश में सुरक्षित नहीं बहन-बेटियां:तरुण भारद्धाज
उत्तर प्रदेश । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक -विचार विभाग तरुण भरद्वाज ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना महामारी के इलाज में प्रदेश सरकार ने खूब घोटाले करने का आरोप लगाया है।
मेरठ में सोमवार कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोदित करते हुए तरुण भरद्वाज ने कहा कि उप्र में ऐसी सरकार है। जो तानाशाही के दम पर चलाई जा रही है। भ्र्ष्टाचार और अपराध चरम पर है। योगी आदित्यनाथ रामराज्य की बात करते है। भर्तियों पर भी सवाल खड़े किए।
त्रैलोक्य की संपदा
FACTORY FOR SALE
SEC-65, BLOCK-C,N/E 30 MTR ROAD, FACING
TRPT NAGAR 450 MTR WITH 2000 FT SHADE,
ONE TIME LEASE RENT PAID.
CONTACT: 9811087550,9899900470
TO-LET
SECTOR-36, 2ND FLOOR, MAIN ROAD FCING DECENT
CONSTRUCTION, 2 BAD ATTACHED, TOILET, BIG DD,
BIG BALCONY, KITCHEN,FANS & GEYSER FITTED
RENT 18000/- CONTACT: 9818029478
TO-LET
FOR RENT 3BR, 3BATH RANOVATED, GF/FF,
SECTOR-37 ONE ROOM SET WITH
KITCHEN , GF, SECTOR-29
CONTACT: 9891078672,9899156382
TO-LET
FOR RENT RAM VIHAR APPT. 2BR, STUDY /3BR,SQ
POWER BACK UP CAR PARKING,3F, SECTOR-30 ONLY FAMILY.
CONTACT : 9891078672,9899156382
सोमवार, 9 नवंबर 2020
कांग्रेस ने की संगठन सजग अभियान के अंतर्गत 9 ब्लॉक अध्यक्षों पर चर्चा
महानगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत की गयी। आज की बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव व मेरठ जोन प्रभारी विदित चौधरी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव प्रभारी नोएडा सुनील बिशनोई रहे। आज की बैठक में संगठन सजग अभियान के अंतर्गत 9 ब्लॉक अध्यक्षों पर चर्चा की गई। प्रभारी विदित चौधरी ने सभी कमेटी के पदाधिकारियों एवं इच्छुक ब्लॉक अध्यक्षों से व्यक्तिगत बातचीत की गयी तथा कांग्रेस के संघठन कैसे मजबूत किया जाए, इस पर अपने अपने सुझाव दिए।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी दिनेश अवाना, प्रवक्ता पवन शर्मा, सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, सतेंद्र शर्मा, उषा शर्मा, प्रमोद शर्मा, फिरे सिंह नागर, रिषि गौतम, ललित अवाना, दानिस सैफी, मोहम्मद गुड्डू, दयाशंकर पांडेय, रणबीर भाटी, रिजवान चौधरी, उदयवीर यादव, रिंकू बैसोया, अवनीश तंवर, सुभाष मिश्रा, जावेद खान, डॉ सीमा, अशोक शर्मा, एस एस सिसोदिया, सोविन्द्र अवाना, अली मोहम्मद, अंजार, ओमवीर यादव, गुलाम मोहम्मद, कृष्णा, पुनित, नीरज, उमेश कुशलपाल बघेल, जितेंद्र शर्मा, सलमान, बीरू यादव, हरेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TO-LET
SECTOR 40 GROUND FLOOR 3 BHK, 3 BATHROOMS ATTACHED,MARBLE FLOORING,
FRONT TARD AND BACKYARD, AUTHORITY AND BOREHOLE WATER SUPPLY, NORTH EAST
FACING, PARKING AVAILABLE,PRIME LOCATION. CONT : 9818682212,9818676354
TO-LET
AVAILABLE/ WANTED, 1BR, 2BR, 3BR, 4BR
JALVAYU VIHAR SEC-21, 25 ALL SECTOR NOIDA &
GR.NOIDA. SALE/ PUECHESE/ RENTING.# 9873737947
TO-LET
FOR RENT PRATEEK STYLOME 3BHK+STUDY+STORE ROOM, 4 TOILET,
3AC FITTED, 1CAR PARKING, SOFT WATER, RO, MODULAR KITCHEN, IGL GAS,
POWER BACK-UP, CHIMNEY, JACUZZI BATH, CLUB, SWIMMING POOL, GYM,
SECTOR-45, NOIDA. PH: 9911503600....H
TO-LET
AVAILABLE FOR RENT 2BHK GROUND FLOOR AND 3BHK FIRST FLOOR AT A-360,
SEC-19 MAIN ROAD NEAR MAX HOSPITAL, EQUIPPED WITH GEYSER GAS CHULLAH, ALMIRAH,
TV, BED, TABLE, WASHING MACHINE, POWER BACKUP, FRIDGE, RENT-15000 PM AND 17000 PM
FIXED CONTACT : GUPTAJI 9818333304 OR VIVEK 9810312785
TO-LET
WANTED TENANT FOR 3BHK WITH FURNITURE GEYSER, POWER BACKUP
WITH BALCONIES AND 2 BATHROOM ON FLOOR AT A-57, SEC-41 NEAR NOIDA
CITY CENTER METRO STATION. CONTACT: VIVEK 9810312785,
GUPTAJI 9818333304. RENT=18,000/-
TO-LET
SECTOR-41, 2BHK FULLY FURNISHED ATTACHED
BATH DD, MOD. KITCHEN, GAS PIPE LINE, AC, SEPARATE ENTRY,
SUITABLE FOR AMITY GIRLS STUDENT/ WORKING GIRLS/WORKING COUPLE.
CONTACT: DR NAGRATH 9811032324, 0121-4540715....H
TO-LET
FULLY FURNISHED, 2ND FLOOR, 2BR, DD, 2BATHBIG BALCONY,
EXCELLENT LOCATION FOR WORKING COUPLE OR SMALL FAMILY.
SEC-19A, NOIDA CONTACT: 9873053704, 0120-4210249.NOIDA.....H
TO-LET
SECTOR 41 C-57 TO LET 1 TO 3 BED ROOMS SEMI
FURNISHED ON FIRST AND SECOND FLOOR WORKING
BOYS PREFERRED-OWNER : 9810837764
TO-LET
AVAILABLE FOR RENT FOR A SMALL FAMILY: 2 BHK
TWO BATHROOMS WITH INVERTER ON GROUND IN A BLOCK
SECTOR 26 NOIDA. CONTACT: 9818106039 & 9717106039.
TO-LET
1BHK 8000, 2BHK 16000 COMPLETE WOODWORK
FULLY FURNISHED PARK FACING 10 MINUTS WALK
CITY CENTRE. OWNER-9837032232,9259000000.
PREFERENCE/DISCOUNT FAMILY
TO-LET
ONE ROOM WITH ATTACHED BATHREOOM AND 1 ROOM
WITH SEPARATE BATHROOM, KITCHEN ON SHARING BASIS,
FURNISHED ROOM SECTOR-30.
CONTACT : 9811363194
TO-LET
SPACIOUS TWO-ROOM SET, WITH BATH, DRESSER,
KITCHEN, COMPLETE WOODWORK, LARGE TERRACE,
FIRST FLOOR, SECTOR-36, CORNER HOUSE.
FAMILY ONLY. CONTACT : 9818695165
TO-LET
SEC-39, NEAR METRO STATION, TWO BEDROOMS
ONE BATHROOM DD AND KITCHEN SECOND FLOOR
WITH TERRACE, WORKING MEN OR COUPLE PREFERRED.
CONTACT : 8383066343,9810556847,0120-4351550.....H
TO-LET
FOR RENT KOTHI DUPLEX: 5BR, 4 BATH, SQ,
STILL PARKING IN SECTOR-26 18 MT ROAD.
CONTACT : 9891078672,9899156322
TO-LET
FOR RENT 3BR,3BATH RENOVATED, GF/FF, SECTOR-37
ONE ROOM SET WITH KITCHEN, GF, SECTOR-29
CONT : 9891078672,9899156322
TO-LET
FOR RENT RAM VIHAR APPT.2BR,STUDY /3BR,SQ
POWER BACK UP CAR PARKING, 3F, SECTOR-30
ONLY FAMILY. 9891078672,9899156322.
TO-LET
SECTOR-37 2BHK, DD, ONE STUDEY,
BALCONY, AC, RO, ALMIRAH BEDS, 2ND
FLOOR, # 1025, SECTOR 37.
CONT MANISHA : 9811602625,9999699762.
CALL AFTER 4PM. OTHERTIME TEXT ONLY.
रविवार, 8 नवंबर 2020
हरीश वर्मा भारत स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त
भारत स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने हरीश वर्मा को स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त व् अपेक्षा जतायी है कि वह महासंघ के व्यापक प्रचार प्रसार एवं बिरादरी के मान व सम्मान के लिये बराबर हर मोर्चे के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे एवं लॉक डाउन के दौरान की गयी मेहनत और ज़रूरत मंदो की हर तरीक़े से की गयी मदद को श्रेय देते हुए श्री वर्मा से अपेक्षा जताई है कि अपने समाज के प्रति, अपने बिरादरी के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे एवं सभी संभव प्रयास करेंगे।
हरीश वर्मा उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर भाजपा के एक युवा, कर्मठ व लोकप्रिय नेता होने के साथ साथ प्रदेश स्तर के कई अन्य संस्था के सबसे चहेते एवं संघर्षशील पदाधिकारी पद पर कार्यरत रहते हुए समाज के प्रति एक जागरूक एवं लोकप्रिय छवि के धनी है ।
पराली जलाने पर ना हो किसानों का उत्पीड़न: तरुण भारद्वाज
उत्तर प्रदेश। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश शासन से कहा है कि पराली जलाने पर किसानों के साथ कोई दूर व्यवहार या उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि किसानो के साथ दूर व्यवहार और उनका उत्पीड़न बिलकुल भी बर्दास्त बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस की ही महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी कहा था कि तमाम प्रदेश जो किसानो पर पराली को लेकर उत्पीड़न क्र रहे है उनके खिलाफ जान आंदोलन किया जायेगा।
श्री तरुण भरद्वाज ने कहा कि पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव को लेकर किसानों को लगातार जागरूक चाहिए न न की उनका उत्पीड़न। उन्होंने पराली के उपयोग के लिए नवीन प्रयोगों को बढ़ावा दिया जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पराली से बायोफ्यूल या बिजली तैयार करने के कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे किसानों को पराली से भी आमदनी हो सकेगी। पराली का बेहतर उपयोग जहां एक और किसानों की आय को दोगुना करने में मददगार सिद्ध होगा। वहीं इससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
जिम संचालक के खिलाफ नारेबाजी
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित एक चर्चित जिम के संचालक ने स्थानीय युवकों को प्रशिक्षण देने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साए युवाओं ने जिम संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। किसान एकता संघ युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित अवाना ने बताया कि जिम में पहले से प्रशिक्षण ले रहे स्थानीय युवाओं की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। चेतावनी दी कि किसान परिवारों के युवाओं से भेदभाव किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पर नितिन नागर, गौरव, अजब, अनुज, प्रदीप, अमर आदि मौजूद रहे।
advt
<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameborder="0" src="//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ac&ref=tf_til&ad_type=product_link&tracking_id=noidadarpan-21&marketplace=amazon®ion=IN&placement=B082Y8ZHLN&asins=B082Y8ZHLN&linkId=28ed0668bab8831b7f111ff1e7f7c173&show_border=true&link_opens_in_new_window=true&price_color=333333&title_color=0066c0&bg_color=ffffff">
</iframe>
कांग्रेस : 2022 के मिशन को लेकर जनसम्पर्क किया
नोएडा। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सद्स्य सतेन्द्र शर्मा ने नोएडा विधानसभा 61 के सेक्टर 12 स्थित औ ब्लॉक मार्किट में जनसम्पर्क किया। मार्किट के सभी पदाधिकारियो एव व्यपारी भाइयो ने उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सद्स्य सतेन्द्र शर्मा का फूलमालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सद्स्य सतेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते होये कहा है कि व्यपारी भाइयो को पहले जीएसटी और नोटबन्दी ने परेशान किया, तब से अभी तक व्यपारी वर्ग परेशान है। दूसरी मार भारत मे कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में व्यपारी सहित हर वर्ग परेशान हुआ है। अभी तक लोगो की आर्थिक स्थिति ठीक नही होई है, ऊपर से पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़ते बिलो और बिजली मीटरों का आतंक व्याप्त है।
पिछले कुछ वर्षो में बिजली दरों में व्यपाक बढ़ोतरी होने के कारण सभी व्यापारियों एव प्रदेश की जनता पर इसकी दोहरी मार पड़ी है,लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कानों में जू तक नही रेंग रही, आये दिन नोएडा जैसे शहर में हत्या बलात्कार एव चोरी जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, भाजपा के नेता सिर्फ आपके पास चुनावो में वोट मांगने आते है आपकी समस्याओं पर उनका कोई ध्यान नही है, हम काँग्रेस पार्टी के लोग आपसे निवेदन करते है आप सभी आदरणीय प्रियंका गाँधी एव प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के हाथों को मजबूत करें ओर काँग्रेस के साथ चले, आपकी हर समस्याओं में कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आदरणीय प्रियंका गाँधी के निर्देशानुसार आपके साथ खड़ा है,इस अवसर पर मुख्यरूप से मार्किट एसोसिएशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष रामसिंह रावत,विजयपाल शर्मा,बब्लू, शीशापाल,राजू अग्रवाल,मोहित सिंह,रवि रावत,अजय कुमार,सचिव विक्रम चौधरी,सचिव दया शंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।
TO-LET
GREATER NOIDA, FULLY FURNISHED 4BHK
ATTACH BATH, DD, KITCHEN, SQ, LOBBY, DOUBLE STOREY
INDEPENDENT KOTHI # C-264, DELTA
1. CONT MANISHA : 9811602625,9999699762.
CALL AFTER 4PM. OTHER TIME TEXT ONLY.
शनिवार, 7 नवंबर 2020
त्योहारों पर 'ऑनलाइन शॉपिंग' की जगह आसपास की दुकान से सामान खरीदें: तरुण भारद्वाज
स्वदेशी सामानों को प्रोत्साहन और गरीब वर्ग को त्यौहार की खुशियां ज्यादा जरुरी है
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक -विचार विभाग और उद्योगपति तरुण भारद्वाज ने देशवासिओ से अपील की है कि वे त्योहारों को देखते हुए 'ऑनलाइन शॉपिंग' की जगह अपने आसपास की दुकान (चाहे वह छोटे दुकानदार हो, ठेले वाले हो या फुटपाथ पर बैठे स्थानीय विक्रेता) से ही सामान खरीदें, इससे स्वदेशी सामान के निर्माण को ना केवल बढ़ाया बढ़ावा मिलेगा बल्कि गरीबों के घर में भी त्योहार की खुशियां आएंगी और वह भी तोहारो का आनंद ले पाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश मैं मंदी छाई हुई है। लाखों लोग सरकार की बेपरवाह नीतियों के कारण बेरोजगार हो गए हैं। देश के छोटे व् मझौले कारोबारी मंदी की चपेट में है और इनका कारोबार ठप पड़ा है। मौजूदा भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण न केवल देश की गरीब वर्ग परेशान है बल्कि मध्यमवर्ग व्यापार व कारोबार के ना होने से त्रस्त हैं। लाखों छोटे व मध्यम कारोबारी इस मंदी में बर्बाद हो चुके है। उद्योग धंधे ना के बराबर हैं। सैकड़ों लोग इस मंदी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं और यह सिलसिला जारी है, ऐसे में हम 'ऑनलाइन शॉपिंग' कर हजारों -लाखों करोड़ों रुपए के व्यापार का लाभ 'मल्टीनेशनल कंपनियों' को पहुंचा कर गरीबों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिन्हें आज तोहारो पर हमारी जरूरत है।
श्री तरुण भारद्वाज ने अपील करने हुए कहा कि आज कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब वर्ग जो छोटे-छोटे कारोबार कर रहा है हर तरीके से परेशान हैं। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उनका साथ दें तथा देश के सभी लोगों से अपील है कि वे आज से ही प्रण ले कि अपने गांव, अपने मोहल्ले और शहर के ही गरीब व देश के ही वासियों से ही सामान खरीदेंगे, खास तौर पर सड़क के किनारे ठेले- पटरी वाले, सड़क पर बनी कलाकृतियां बनानेवाले, स्वनिर्मित सामान, दिये और अन्य सजावटी सामान, इससे स्वदेशी सामानों को प्रोत्साहन मिलेगा और गरीब वर्ग को त्यौहार की खुशियां।
अधिवक्ता ने जज की कलम छीनकर फाड़ी आदेश की कॉपी
प्रतापगढ़। जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को महिला सिविल जज से एक अधिवक्ता ने अशिस्टता की। भरी अदालत में डायस पर चढ़कर उनकी कलम छीनी और आदेश की कॉपी फाड़ दी। सिविल जज वर्णिका शुक्ला के लीडर कमलेश कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में शुक्रवार की देर शाम तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर बाद 3:45 बजे पीठासीन अधिकारी वर्णिका शुक्ला मुकदमों की सुनवाई कर रही थी। वह प्रकाशन शुक्ला बनाम महा नारायण मिश्र की सुनवाई हो चुकी थी। बाद में अग्रिम तिथि नियत की जा चुकी थी। अधिवक्ता विजय कुमार पांडे उक्त वाद की पैरवी कर रहे थे। बाद में स्थगन के बाबत वह एकाएक उग्र हो गए और न्यायालय कक्ष में चिल्लाते हुए अशिस्टता करने लगे। पीठासीन अधिकारी द्वारा नाम पूछने पर आरोपित अधिवक्ता डायल पर चढ़ गए और उनकी कलम छीन कर फेंक दी। इसके साथ ही इश्क वाद की पत्रावली की आर्डर शीट को फाड़कर अपने साथ लेकर भाग गए। सीओ नगर अभय कुमार पांडे ने बताया कि महिला जज बनने का शुक्ला के रीडर की ओर से न्यायिक कार्य में बाधा, अभद्रता सहित अन्य आरोपों से संबंधित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
बेटी से छेड़खानी, विरोध पर पिता को पीटकर मार डाला
कंपनी में बन रहे थे नकली एन-95 मास्क, रिपोर्ट दर्ज
साहिबाबाद। साहिबाबाद की प्रकाश इंडस्ट्रियल एस्टेट कंपनी में एन-95 के निकली मास्क बनाए जा रहे थे। नामी कंपनी के मैनेजर ने पुलिस के साथ छापा मारकर 3 कट्टे मास्क बरामद किए हैं। मनप्रीत सिंह दिल्ली की एक नामी कंपनी में मैनेजर हैं। कंपनी ने उन्हें विनस सेफ्टी हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के नकली एन-95 मास्क की जांच के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि साहिबाबाद के प्रकाश इंडस्ट्रियल एस्टेट में उनकी कंपनी के नाम से नकली मास्क बनाए जा रहे हैं। साहिबाबाद पुलिस के साथ उन्होंने कंपनी में छापा मारा।
घर में कोरोना वायरस मामला मिलने से गौतम गंभीर एकांतवास में
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर घर में कोविड-19 का पॉजिटिव मामला मिलने पर एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने भी जांच कराई है लेकिन अभी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं गंभीर ने ट्वीट किया। घर में मामला (कोरोनावायरस) मिलने के बाद दिन में एकांतवास पर हूं। और अपनी जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि सभी दिशा निर्देशों का पालन करें और इसे हल्के में ना लें सुरक्षित रहें।
महाशिविर का होगा आयोजन
नोएडा। बिजली निगम की ओर से आज और कल शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन होगा। विभाग द्वारा यह शिविर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि जीरो टॉलरेंस के तहत उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज किया जाना विभाग का लक्ष्य है।
ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ट्वीट पर वायरल वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि वह और उसके दो बच्चे दर-दर भटक रहे हैं। आरोप है कि उनके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आदेश दर्ज किया गया पर कार्रवाई नहीं हुई है। उधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
जेपी नड्डा से की मुलाकात
किसानों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: आप
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020
ड्रग केस : केरल माकपा सचिव के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
तिरुवंतपुरम। ईडी ने कर्नाटक ड्रग केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को केरल में माकपा के सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनेश को कोडियेरी के घर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा। बेंगलुरु से ईडी की टीम पहुंची थी बंगलुरु की विशेष अदालत ने सोमवार को बीनेश की हिरासत 5 दिन के लिए बड़ा दी थी। ईडी ने 29 अक्टूबर को दिनेश को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का कहना है कि ड्रग मामले में गिरफ्तार ड्रग पेडलर मोहम्मद अनुप बिनेशका ने बेनामीदार है।
चार आईएएस अफसरों के तबादले
लखनऊ। शासन ने 4 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें अलीगढ़ के नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल को नगर आयुक्त मेरठ के पद पर भेजा गया है। गाजीपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रकाश कुमार को लखनऊ का प्रभारी मुख्य वित्त अधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह नगर आयुक्त अलीगढ़ का अधिकार सौंपा गया है।
अश्लील बातें करने वाला दरोगा निलंबित, मुकदमा
भदोही। मदद मांगने वाली युवती से मोबाइल पर अश्लील बातें करने के आरोपीत दरोगा संतोषराय को पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने निलंबित कर दिया। कोतवाली में दरोगा के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती का किसी ने अश्लील फोटो खींच लिया था। उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मदद के लिए युवती ने दरोगा को फोन किया था। लेकिन दरोगा उसके साथ शर्मनाक हरकत करने लगा। 3 दिन पहले दरोगा का युवती से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए एएसपी राजेंद्र वर्मा को जांच सौंपी थी। इससे पहले मंगलवार को दरोगा के खिलाफ शिकायत करने वाली युवती ने एसपी वासियों को शपथ पत्र देकर वायरल ऑडियो को निराधार बताया था। उसने कोतवाली में बयान दर्ज करते हुए दरोगा को बचाने का प्रयास किया था। उसका कहना था कि दूसरे लोगों के बहकावे में आकर उसने शिकायत की थी।
लिपिक और दीवान को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति
दुष्कर्म पीड़िता बनी राइफल रानी
तुष्टीकरण की राजनीति का नतीजा है आतंकवादी: योगी
पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद भी भारत में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होती तो आजकल आतंकवाद और नक्सलवाद नहीं फैलता। आज पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुम हो चुकी है। कांग्रेस और राजद के लोग आएंगे तो शाहिनबाग जैसे कार्यकर्मो के माध्यम से अराजकता फैलाएंगे। कांग्रेस अपने 55 साल के शासन में हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति को मिटाने पर तुली थी। लेकिन जनता की कृपा से कांग्रेस को खदेड़ा गया। योगी बुधवार को मधुबनी के बिस्फी तता कटिहार व सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बनी। पीएम ने अनुच्छेद-370 समाप्त कर यह साफ कर दिया कि सभी नागरिकों के लिए कश्मीर भारत का अंग है। पीएम मोदी ने नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बहादुर जवान पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट कर रहा है। योगी ने कहा कि सीमांचल में घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या है। कुछ तथ्यों को देश के बाहर निकालने के लिए सेवा राष्ट्रीय नागरिकता पर चलाया गया प्रधानमंत्री जो बोलते हैं उसे करते हैं। वह जात धर्म नहीं विकास की राजनीति करते हैं। भारत से डरने लगा पाकिस्तान उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने आतंकवादियों के सामने घुटने टेक दिए थे। पुलवामा हमले के बाद में मोदी की सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का मनोबल ऊंचा किया है। आज भारत से पाकिस्तान डरने लगा है।
पिनाक राकेट का लगातार छह बार सफल परीक्षण
बालासोर। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पिनाक गाइडेड राकेट लांच सिस्टम के अपग्रेड संस्करण का ओडीसा के चांदीपुर के एलसी-3 तट से बुधवार को लगातार छह बार सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिए क्या किए गए सभी मानक सफलतापूर्वक हासिल किए गए हैं। एलिमेंट्री रडार और इलेक्ट्रो-आप्टिकल ट्रेनिंग सिस्टम जैसे रेंज इंस्ट्रूमेंट द्वारा इस रॉकेट को ट्रैक किया गया। पिनाक के सफल प्रशिक्षण के साथ भारत ने अब 2 महीने से भी कम समय में एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पिनाक के प्रशिक्षण के दौरान डीआरडीओ के कई वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित थे।
आबकारी विभाग ने जारी किए नंबर
बंगाल में सीएए को दी जाएगी प्राथमिकता: कैलाश
अमेरिका ने ताइवान को सशस्त्र ड्रोन देने की मंजूरी दी
एपी। चीन की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ताइवान की सैन्य शक्ति को लगातार मजबूत कर रहा है। पिछले दिनों हुए समझौते के तहत अमेरिका की सरकार ने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर (करीब 44 सौ करोड़ रुपए) के चार अत्याधुनिक एमक्यू -9 एरियल सशस्त्र ड्रोन बेचने को मंजूरी दे दी है। विदेश विभाग ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि ताइवान को रिमोट संचालित सशस्त्र ड्रोन व अन्य उपकरण देने की प्रक्रिया मंजूर कर ली गई है। इनके मिलने के बाद ताइवान को अपनी सुरक्षा सैन्य संतुलन और राजनीतिक स्थिरता में मदद मिलेगी। ड्रोन के निर्यात संबंधी अमेरिकी नीति में ढील दिए जाने के बाद यह पहला सौदा है यह चार mq-9 के सी गार्डियन ड्रोन है।
पिता पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
नोएडा। कोतवाली फेस-तीन क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता किशोरी की मां ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच के लिए केस को नोएडा ट्रांसफर कर दिया है। कोतवाली फेस 3 पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी। कोतवाली के प्रभारी जितेंद्र दीक्षित का कहना है कि मामला कुछ महीने पुराना है। किशोरी का पिता यहां एक गांव में रहता है। मां ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।
कैंटर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
सड़क पर पड़े मलबे को नहीं हटा रहा विभाग, लोग परेशान
नोएडा। सेक्टर 71 स्थित अपार्टमेंट में सड़क किनारे मलबा पड़े होने पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि 3 महीने पूर्व सोसाइटी में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य शुरू हुआ था करीब 1 महीने पहले अंडरग्राउंड केबल डाली जा चुकी है। स्ट्रीट लाइट पोल से ओवरहेड वायर को बदला जाना व पोल पर रंग होना था, जोकि अभी तक नहीं हुआ है। अंडरग्राउंड केबल के लिए गड्ढों की खोदाई होने पर मलबा जगह-जगह फैला हुआ है। इससे पुरे दिन सोसाइटी में धूल उड़ती रहती है, जबकि शहर में लगातार प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
करवा चौथ पर साड़ी नहीं लाने पर पति-पत्नी भिड़े, थाने पहुंचा मामला
जिला प्रशासन ने 18 बीघा जमीन से कब्जा हटाया
दादरी। जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जारचा गांव में ग्राम समाज के 18 बीघा जमीन कब्जे से मुक्त कराई। जमीन पर जनप्रतिधि व सरकार कर्मचारी पर कब्जा करने का आरोप है। आरोप है कि 6 लोग मिलकर जमीन पर फसल उगा रहे थे।
कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी का पौधारोपण होगा। दादरी की नायाब तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जारचा गांव में भूमाफिया ने ग्राम समाज की 18 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है उस पर धान की फसल खड़ी थी। धान की काटने के बाद अब गेहूं की फसल उगाने की तैयारी की जा रही है। नायब तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच जमीन से कब्जा हटवाया। नायाब तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि इस मामले में क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि व एक सरकारी कर्मचारी के संलिप्त होने की आशंका है। शीघ्र ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। कब्जा मुक्त जमीन पर पौधारोपण कराया जाएगा।
मार्च तक लांच होगी भारत बायोटेक की वैक्सीन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की मदद से बनाई जा रही भारत बायोटेक की कोविड-19 को अनुमान से पहले अगले साल फरवरी,मार्च तक लांच किया जा सकता है। पहले इस टीके को अप्रैल से जून के बीच पेश किए जाने का अनुमान लगाया गया था। भारत सरकार के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने बताया कि वैक्सीन के आखिरी चरण का इसी महा शुरू हो गया है। और इसे सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है। भारत बायोटेक एक निजी कंपनी है,जो सरकार द्वारा संचालित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मदद से कोवाक्सीन नाम से कोविड-19 के टीके का विकास कर रही हैं। आईसीएमआर के वरिष्ठ विज्ञानी रजनीकांत ने कहा, वैक्सीन ने अच्छा प्रभाव दिखाया है। हमें उम्मीद है कि अगले साल फरवरी या मार्च तक इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। रजनीकांत कोविड-19 से निपटने के लिए आईसीएमआर में बनाए गए कार्यबल के सदस्य भी हैं। इसके अलावा वे परिषद के अनुसंधान प्रबंधन, नीति, योजना और समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय को लेना है कि क्या तीसरे चरण के परीक्षण से पहले यह टीका लोगों को दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि पशुओं पर पहले व दूसरे चरण के परीक्षण में टीके को कारागार पाया गया है।
सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन होने के आदेश
नई दिल्ली। केवल विवाह के लिए धर्म परिवर्तन मान्य न होने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को दायर की गई। याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी के मर्जी से धर्मांतरण करने की इजाजत न दें। यह किसी स्त्री या पुरुष के धार्मिक परंपरा के चयन के संविधान प्रदत्त मूलभूत अधिकार का हनन है। उस दंपति अविलंब सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है, जिनकी याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका अलदनिश रिन ने दायर की है। मामले में मुस्लिम महिला ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू पुरुष से विवाह किया है। हाई कोर्ट ने दंपती की पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग भी अस्वीकार कर दी है। हाई कोर्ट ने दंपती की उस मांग को भी अस्वीकार कर दिया, जिसमें उनके विवाह में महिला के पिता व पुलिस को हस्तक्षेप से रोकने का आदेश देने की प्रार्थना की गई थी। हाई कोर्ट ने यह आदेश 23 सितंबर को दिया था। आदेश में कहा गया है कि सिर्फ विवाह के लिए धर्म परिवर्तन करना जायज नहीं है।
ग्रामीणों से उगाई करती पकड़ी गई पाकिस्तानी सेना
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार में लिप्त पाकिस्तानी सेना के जवान पंजाब प्रांत के नरोवाल के पास गांव में उगाही करते पकड़े गए।पहचान छुपाने के लिए गाड़ी का नंबर दिखाया गया था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो सैन्यकर्मियों के आने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में सेना अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करती रहती है। यहां असहाय लोगों को शोषण करना आम बात है।
पाक में बैंक गॉर्ड ने की मैनेजर की हत्या
शांत बैठे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
नोएडा। डेढ़ साल पहले जहाँ नोएडा शहर के युवा कांग्रेसी टिकट की दावेदारी के लिए ताल ठोक रहे हैं। वहीं जिले के वरिष्ठ नेता राजेंद्र अवाना, तरुण भारद्वाज, कृपाराज शर्मा, फीरे नागर, मुकेश यादव, मनोज अवाना, अजीत डोला, अरविंद सिंह आदि नेता शांत दिखाई दे रहे हैं।
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के डी.एन.डी पर धरना-प्रदर्शन के बाद अति उत्साहित युवा नेताओं मैं एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। और इसी कड़ी में शहर की दीवारें अपने-अपने नामों से पुतवा रहे हैं। जब इस संबंध में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू से शिकायत की तो प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें सक्रियता का पाठ पढ़ाया व जता भी दिया कि आप अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं है। अगर टिकट की दौड़ में शामिल होना चाहते हो तो सक्रिय हो जाओ। इसी सक्रियता व जुझारू शैली के कारण ही गौतम बुद्ध नगर जिले की कमान मनोज चौधरी व शहर की कमान शहाबुद्दीन को सौंपी गई है क्योंकि हर धरने-प्रदर्शन व कांग्रेस के कार्यक्रमो में दोनों नेता महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। जिसे आला कमान ने 'नोटिस' किया व दोनों को इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा।
ग्रेटर नोएडा: छात्रों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई
दीवारे पुतवा कर जता रहे हैं कांग्रेसी दावेदारीे
- एक दर्जन से ज्यादा युवा कांग्रेसी हुए सक्रिय
- दीवार पुतवाने व हार्डिंग लगवाने की होड़
भ्रष्ट आई.पी.एस पाटीदार को गिरफ्तार किया जाए: लल्लू
उत्तर प्रदेश। कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ की भ्रष्ट भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। पूर्व आई.पी.एस अधिकारी पाटीदार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा उनकी याचिका खारिज होने के बाद अभी तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। गृह मंत्रालय मैं ऐसा कौन है जो महोदा के पूर्व अधिकारी को बचा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में लाते हुए कहा कि भाजपा पाटीदार को बचा रही है।
गुरुवार, 5 नवंबर 2020
सौभाग्यशाली दीपक
सेक्टर-19: साप्ताहिक बाजार लगाने पर रोक लगाई जाये
नोएडा। सेक्टर-19 बी ब्लाक निवासीपहले बी ब्लाक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास खली पड़ी संजय स्कूल की जगह पर शनि मार्किट लगने से काफी परेशान रहते थे, लेकिन बी ब्लाक पोस्ट ऑफिस के पास गेट लगने से उन्हें कुछ रहत जरूर मिली है। लेकिन सप्ताहिक बाजार अब ए व बी ब्लाक के बीच की 'मैन रोड' पर सजने लगी है जिससे हर शनिवार शाम को जबरजस्त जाम लग जाता है। दिल्ली से एलीवेटिड रोड इस्तेमाल करने वाले लोग इससे खासे परेशान है। सप्ताहिक बाजार लगने के कारन सड़को पर पहले की अपेझा अतिक्रमण भी बढ़ गया है। और सेक्टर-19 निवासी खासे परेशान है।
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
किशोरी से छेड़खानी का आरोप, युवक गिरफ्तार
अस्पताल पहुंचाने वाले को सम्मानित करेगी पुलिस
नोएडा। गोली लगने के बाद एलिवेटेड रोड पर कमल घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी वक्त सेक्टर-25 के रहने वाले देवेश यादव वहां से जा रहे थे। कमल को घायल अवस्था में देखकर मैं वहां रुके और अन्य राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अप्पर पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि देवेश को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य लोग भी घायलों की मदद करें।
बारात घर में नहीं खुलने देंगे थाना
हरेला के ग्रामीणों ने की पंचायत; बोले-अधिकारियों को देंगे ज्ञापन
नोएडा। हरौला गांव के बरात घर में फेस वन थाना शुरू करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत की इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर बरात घर में थाना नहीं बनने दिया जाएगा। आला अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व प्रधान वेद प्रकाश अवाना ने कहा कि गांव की आबादी 60 हज़ार से अधिक है। हर दिन किसी न किसी के घर में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बरात घर में थाना खुल गया तो लोग शादी समारोह और अन्य आयोजन कहां करेंगे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि प्राधिकरण, प्रशासन और अप्पर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बता दे कि कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए 8 नए थानों का प्रस्ताव दिया था। फिर फेज-वनथाने के लिए स्थाई भगत के तौर पर प्रस्ताव आला अधिकारियों को दिया गया है। जिसका विरोध हो रहा है।
धमकी देने व धोखाधड़ी के आरोप में क्या गिरफ्तार
आयुर्वेदिक दवाओं से कोरोना मरीज छह दिन में स्वस्थ
नई दिल्ली। आयुर्वेद को कोरोना के इलाज में औपचारिक रूप से शामिल किए जाने का आइए आइए में भले ही विरोध कर रहा हो लेकिन वैज्ञानिक तरीके से जुटाए गए सबूतों इन दवाओं की उपयोगिता साबित कर रहे हैं। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की केस स्टडी के अनुसार आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से कोरोना मरीज को महज 6 दिनों में पूरी तरह ठीक करने की सफलता मिली।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...