शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

पाक में बैंक गॉर्ड ने की मैनेजर की हत्या





लाहौर। पाकिस्तान में मजहबी कट्टरता का आलम यह है कि पंजाब प्रांत के कायदाबाद में एक बैंक के सीनियर मैनेजर को वहीं के एक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं हत्या बाद ईश-निंदा का मामला मानकर कट्टरपंथियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हत्या करने वाले गार्ड के समर्थन में थाने का घेराव कर लिया।

मारे गए नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर मलिक इमरान हनीफ के परिजनों का कहना है कि गार्ड अहमद नवाज ने ईश-निंदा की आड़ में हत्या की है। 7 माह पहले भी उसने गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे हटा दिया गया था। तभी से वह मैनेजर इमरान से रंजिश रखता था। थाने पर गार्ड के समर्थन में भीड़ जुटने के कारण पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES