शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

शांत बैठे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

नोएडा। डेढ़ साल पहले जहाँ नोएडा शहर के युवा कांग्रेसी टिकट की दावेदारी के लिए ताल ठोक रहे हैं। वहीं जिले के वरिष्ठ नेता राजेंद्र अवाना, तरुण भारद्वाज, कृपाराज शर्मा, फीरे नागर, मुकेश यादव, मनोज अवाना, अजीत डोला, अरविंद सिंह आदि नेता शांत दिखाई दे रहे हैं।



राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के डी.एन.डी पर धरना-प्रदर्शन के बाद अति उत्साहित युवा नेताओं मैं एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। और इसी कड़ी में शहर की दीवारें अपने-अपने नामों से पुतवा रहे हैं। जब इस संबंध में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू से शिकायत की तो प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें सक्रियता का पाठ पढ़ाया व जता भी दिया कि आप अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं है। अगर टिकट की दौड़ में शामिल होना चाहते हो तो सक्रिय हो जाओ। इसी सक्रियता व जुझारू शैली के कारण ही गौतम बुद्ध नगर जिले की कमान मनोज चौधरी व शहर की कमान शहाबुद्दीन को सौंपी गई है क्योंकि हर धरने-प्रदर्शन व कांग्रेस के कार्यक्रमो में दोनों नेता महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। जिसे आला कमान ने 'नोटिस' किया व दोनों को इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES