नोएडा। कोतवाली फेस-तीन क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता किशोरी की मां ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच के लिए केस को नोएडा ट्रांसफर कर दिया है। कोतवाली फेस 3 पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी। कोतवाली के प्रभारी जितेंद्र दीक्षित का कहना है कि मामला कुछ महीने पुराना है। किशोरी का पिता यहां एक गांव में रहता है। मां ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें