रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में जेवर-सिकंदराबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है बृहस्पतिवार दोपहर जेवर क्षेत्र के नगला शरीफ गांव निवासी मोहम्मद अली व फरदीन मोटरसाइकिल से जेवर जा रहे थे। बीरमपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। मोहम्मद अली की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें