नोएडा। सेक्टर 71 स्थित अपार्टमेंट में सड़क किनारे मलबा पड़े होने पर आरडब्ल्यूए ने नाराजगी जताई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि 3 महीने पूर्व सोसाइटी में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य शुरू हुआ था करीब 1 महीने पहले अंडरग्राउंड केबल डाली जा चुकी है। स्ट्रीट लाइट पोल से ओवरहेड वायर को बदला जाना व पोल पर रंग होना था, जोकि अभी तक नहीं हुआ है। अंडरग्राउंड केबल के लिए गड्ढों की खोदाई होने पर मलबा जगह-जगह फैला हुआ है। इससे पुरे दिन सोसाइटी में धूल उड़ती रहती है, जबकि शहर में लगातार प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें