नोएडा। करवा चौथ पर साड़ी नहीं दिलाने पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। कुछ देर तक पति को हवालात में रहना पड़ा। हालांकि इसके कुछ घंटे बाद ही मामला शांत हो गया। इसके बाद पुलिस ने पति को छोड़ दिया। मामला कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र का है। इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि अगाहपुर गांव में एक युवक परिवार के साथ रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार को करवा चौथ के अवसर पर उसकी पत्नी ने व्रत रखा था। इस दौरान पति उसके लिए नई साड़ी लेकर नहीं पहुंचा उसको लेकर ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। साड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता गया। बृहस्पतिवार दोपहर के समय मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने पहले दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पति को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हालांकि इसके कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए और फिर पति को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें