शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

जिला प्रशासन ने 18 बीघा जमीन से कब्जा हटाया 

दादरी। जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जारचा गांव में ग्राम समाज के 18 बीघा जमीन कब्जे से मुक्त कराई। जमीन पर जनप्रतिधि व सरकार कर्मचारी पर कब्जा करने का आरोप है। आरोप है कि 6 लोग मिलकर जमीन पर फसल उगा रहे थे।


कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी का पौधारोपण होगा। दादरी की नायाब तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जारचा गांव में भूमाफिया ने ग्राम समाज की 18 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है उस पर धान की फसल खड़ी थी। धान की काटने के बाद अब गेहूं की फसल उगाने की तैयारी की जा रही है। नायब तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच जमीन से कब्जा हटवाया। नायाब तहसीलदार सीमा सिंह का कहना है कि इस मामले में क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि व एक सरकारी कर्मचारी के संलिप्त होने की आशंका है। शीघ्र ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। कब्जा मुक्त जमीन पर पौधारोपण कराया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES