शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

मार्च तक लांच होगी भारत बायोटेक की वैक्सीन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की मदद से बनाई जा रही भारत बायोटेक की कोविड-19 को अनुमान से पहले अगले साल फरवरी,मार्च तक लांच किया जा सकता है। पहले इस टीके को अप्रैल से जून के बीच पेश किए जाने का अनुमान लगाया गया था। भारत सरकार के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने बताया कि वैक्सीन के आखिरी चरण का इसी महा शुरू हो गया है। और इसे सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है। भारत बायोटेक एक निजी कंपनी है,जो सरकार द्वारा संचालित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मदद से कोवाक्सीन नाम से कोविड-19 के टीके का विकास कर रही हैं। आईसीएमआर के वरिष्ठ विज्ञानी रजनीकांत ने कहा, वैक्सीन ने अच्छा प्रभाव दिखाया है। हमें उम्मीद है कि अगले साल फरवरी या मार्च तक इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। रजनीकांत कोविड-19 से निपटने के लिए आईसीएमआर में बनाए गए कार्यबल के सदस्य भी हैं। इसके अलावा वे  परिषद के अनुसंधान प्रबंधन, नीति, योजना और समन्वय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय को लेना है कि क्या तीसरे चरण के परीक्षण से पहले यह टीका लोगों को दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि पशुओं पर पहले व दूसरे चरण के परीक्षण में टीके को कारागार पाया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES