एपी। चीन की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ताइवान की सैन्य शक्ति को लगातार मजबूत कर रहा है। पिछले दिनों हुए समझौते के तहत अमेरिका की सरकार ने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर (करीब 44 सौ करोड़ रुपए) के चार अत्याधुनिक एमक्यू -9 एरियल सशस्त्र ड्रोन बेचने को मंजूरी दे दी है। विदेश विभाग ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि ताइवान को रिमोट संचालित सशस्त्र ड्रोन व अन्य उपकरण देने की प्रक्रिया मंजूर कर ली गई है। इनके मिलने के बाद ताइवान को अपनी सुरक्षा सैन्य संतुलन और राजनीतिक स्थिरता में मदद मिलेगी। ड्रोन के निर्यात संबंधी अमेरिकी नीति में ढील दिए जाने के बाद यह पहला सौदा है यह चार mq-9 के सी गार्डियन ड्रोन है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें