शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

लिपिक और दीवान को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति






फर्रुखाबाद। खराब कैरेक्टर रोल और 50 वर्ष से अधिक आयु के करीब 400 पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना जनपद गाजीपुर के निवासी सहायक उपनिरीक्षक लिपिक सुधीर पांडे और मऊदरवाजा थाने से कपिल के लिए स्थानांतरित किए गए दीवान क्रिश्चियन उपाध्यक्ष पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही की गई। इन दोनों को कई बार दंडित किया जा चुका था। लिपिक सुधीर पांडे इन दिनों परिवार समेत लखनऊ में रह रहे थे। वह जालौन से स्थानांतरित होकर फतेहगढ़ आए थे। उन्होंने जालौन के तत्कालीन और वर्तमान पुलिस अधीक्षक के खिलाफ उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा था। दीवान जनपद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव सामान्य के निवासी है। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने लिपिक और दीवान को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की पुष्टि की। 

 

 



 



 









कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES