शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

दुष्कर्म पीड़िता बनी राइफल रानी






एटा। अवागढ़ क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता का राइफल रानी बनना सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। महिला ने सिपाहियों की इंसास राइफल के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर और व्हाट्सएप पर वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। अवागढ़ के गांव की 30 वर्षीय महिला ने 11 जुलाई 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके परीक्षित थाने में तैनात दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम कुमार गौतम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महिला की सुरक्षा के लिए भाई सुनील त्यागी और वीरेंद्र सिंह लगे थे। 2 दिन पूर्व महिला ने एक सिपाही की इंसास राइफल हाथ से लेकर फोटो खींचवाया और गुरुवार को फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दि। इस पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया और महिला की सुरक्षा में दो नए सिपाही भेज दिए साथ ही मामले की जांच अप्पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को सौंप दी। अमिताभ ठाकुर ने महिला की राइफल के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट की और आवश्यक सूचना के नाम से ट्वीट भी की पर एटा पुलिस ने कार्यवाही पर हमला देख कर जवाब दे दिया, तो अमिताभ ने ट्वीट डिलीट कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीत दोनों दरोगाओं का अदालत ने डीएनए परीक्षण के आदेश दिए हैं। महिला ने गर्भवती होने का आरोप लगाया है और बच्चा भी है। ऐसे में अगर डीएनए जांच में पुष्टि हो जाती है तो आरोपितों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

 

 



 



 









कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES