शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

अश्लील बातें करने वाला दरोगा निलंबित, मुकदमा

भदोही। मदद मांगने वाली युवती से मोबाइल पर अश्लील बातें करने के आरोपीत दरोगा संतोषराय को पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने निलंबित कर दिया। कोतवाली में दरोगा के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती का किसी ने अश्लील फोटो खींच लिया था। उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मदद के लिए युवती ने दरोगा को फोन किया था। लेकिन दरोगा उसके साथ शर्मनाक हरकत करने लगा। 3 दिन पहले दरोगा का युवती से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए एएसपी राजेंद्र वर्मा को जांच सौंपी थी। इससे पहले मंगलवार को दरोगा के खिलाफ शिकायत करने वाली युवती ने एसपी वासियों को शपथ पत्र देकर वायरल ऑडियो को निराधार बताया था। उसने कोतवाली में बयान दर्ज करते हुए दरोगा को बचाने का प्रयास किया था। उसका कहना था कि दूसरे लोगों के बहकावे में आकर उसने शिकायत की थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES