गुरुवार, 5 नवंबर 2020

बारात घर में नहीं खुलने देंगे थाना

हरेला के ग्रामीणों ने की पंचायत; बोले-अधिकारियों को देंगे ज्ञापन


नोएडा। हरौला गांव के बरात घर में फेस वन थाना शुरू करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत की इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर बरात घर में थाना नहीं बनने दिया जाएगा। आला अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व प्रधान वेद प्रकाश अवाना ने कहा कि गांव की आबादी 60 हज़ार से अधिक है। हर दिन किसी न किसी के घर में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बरात घर में थाना खुल गया तो लोग शादी समारोह और अन्य आयोजन कहां करेंगे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि प्राधिकरण, प्रशासन और अप्पर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बता दे कि कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए 8 नए थानों का प्रस्ताव दिया था। फिर फेज-वनथाने के लिए स्थाई भगत के तौर पर प्रस्ताव आला अधिकारियों को दिया गया है। जिसका विरोध हो रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES