नोएडा। वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर धमकी देने और धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। वह यहां सेक्टर 53 में रहता है। उसके पास से एक कार, 10 हज़ार रूपये नगदी, चार अंगूठी, मोबाइल व घड़ी बरामद हुई है, बरामद कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की राशन व परचून की दुकान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें