मंगलवार, 10 नवंबर 2020

त्रैलोक्य की संपदा






बैकुंठ मैं बड़ी भीड़ थी। महाविष्णु आसन पर विराजमान होकर सभी प्राणियों को त्रैलोक्य की संपदा वितरित कर रहे थे। उन्होंने संकल्प किया था कि आज किसी को रिक्त हर्ष नहीं जाने देंगे। धन, रतन, पुत्र, स्वास्थ्य, सुख एवं अभिलाष मांगने वालों का तांता टूट नहीं रहा था। महाविष्णु उदारता पूर्वक सबकी इच्छा पूरी कर रहे थे। बैकुंठ का कोर्स रिक्त होते देख महालक्ष्मी वहां पहुंची और पति का हाथ पकड़कर बोली यदि इसी प्रकार आप मुक्त भाव से संपदा लुटाते रहे तो बैकुंठ में कुछ विशेष ना रहेगा। तब हम क्या करेंगे महाविष्णु मंद-मंद हंसे और बोले मैंने सारी संपदा तो नहीं थी एक निधि ऐसी है जिसे किन्नर, गंधर्व, विद्याधर एवं असुर में से किसी ने भी नहीं मांगा है। कौन सी निधि महालक्ष्मी पूछ बैठी 'शांति' उसे कोई नहीं मांगता है। यह प्राणी भूल गए हैं कि शांति के बिना कोई भी संपदा पास नहीं रह सकेगी। उन्होंने जो मांगा है। वह मैंने उन्हें दे दिया। अपने लिए मैंने मात्र शांति की निधि सुरक्षित रख ली है। आज आस्था हीन व्यक्ति न शांति मांगते हैं न उन्हें दी जा सकती है। 

 

 



 



 









कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...