नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर घर में कोविड-19 का पॉजिटिव मामला मिलने पर एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने भी जांच कराई है लेकिन अभी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं गंभीर ने ट्वीट किया। घर में मामला (कोरोनावायरस) मिलने के बाद दिन में एकांतवास पर हूं। और अपनी जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि सभी दिशा निर्देशों का पालन करें और इसे हल्के में ना लें सुरक्षित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें