रविवार, 8 नवंबर 2020

जिम संचालक के खिलाफ नारेबाजी

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित एक चर्चित जिम के संचालक ने स्थानीय युवकों को प्रशिक्षण देने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साए युवाओं ने जिम संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। किसान एकता संघ युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित अवाना ने बताया कि जिम में पहले से प्रशिक्षण ले रहे स्थानीय युवाओं की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। चेतावनी दी कि किसान परिवारों के युवाओं से भेदभाव किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पर नितिन नागर, गौरव, अजब, अनुज, प्रदीप, अमर आदि मौजूद रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...