बालासोर। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पिनाक गाइडेड राकेट लांच सिस्टम के अपग्रेड संस्करण का ओडीसा के चांदीपुर के एलसी-3 तट से बुधवार को लगातार छह बार सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिए क्या किए गए सभी मानक सफलतापूर्वक हासिल किए गए हैं। एलिमेंट्री रडार और इलेक्ट्रो-आप्टिकल ट्रेनिंग सिस्टम जैसे रेंज इंस्ट्रूमेंट द्वारा इस रॉकेट को ट्रैक किया गया। पिनाक के सफल प्रशिक्षण के साथ भारत ने अब 2 महीने से भी कम समय में एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पिनाक के प्रशिक्षण के दौरान डीआरडीओ के कई वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें