प्रतापगढ़। जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को महिला सिविल जज से एक अधिवक्ता ने अशिस्टता की। भरी अदालत में डायस पर चढ़कर उनकी कलम छीनी और आदेश की कॉपी फाड़ दी। सिविल जज वर्णिका शुक्ला के लीडर कमलेश कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में शुक्रवार की देर शाम तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर बाद 3:45 बजे पीठासीन अधिकारी वर्णिका शुक्ला मुकदमों की सुनवाई कर रही थी। वह प्रकाशन शुक्ला बनाम महा नारायण मिश्र की सुनवाई हो चुकी थी। बाद में अग्रिम तिथि नियत की जा चुकी थी। अधिवक्ता विजय कुमार पांडे उक्त वाद की पैरवी कर रहे थे। बाद में स्थगन के बाबत वह एकाएक उग्र हो गए और न्यायालय कक्ष में चिल्लाते हुए अशिस्टता करने लगे। पीठासीन अधिकारी द्वारा नाम पूछने पर आरोपित अधिवक्ता डायल पर चढ़ गए और उनकी कलम छीन कर फेंक दी। इसके साथ ही इश्क वाद की पत्रावली की आर्डर शीट को फाड़कर अपने साथ लेकर भाग गए। सीओ नगर अभय कुमार पांडे ने बताया कि महिला जज बनने का शुक्ला के रीडर की ओर से न्यायिक कार्य में बाधा, अभद्रता सहित अन्य आरोपों से संबंधित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें