स्वदेशी सामानों को प्रोत्साहन और गरीब वर्ग को त्यौहार की खुशियां ज्यादा जरुरी है
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक -विचार विभाग और उद्योगपति तरुण भारद्वाज ने देशवासिओ से अपील की है कि वे त्योहारों को देखते हुए 'ऑनलाइन शॉपिंग' की जगह अपने आसपास की दुकान (चाहे वह छोटे दुकानदार हो, ठेले वाले हो या फुटपाथ पर बैठे स्थानीय विक्रेता) से ही सामान खरीदें, इससे स्वदेशी सामान के निर्माण को ना केवल बढ़ाया बढ़ावा मिलेगा बल्कि गरीबों के घर में भी त्योहार की खुशियां आएंगी और वह भी तोहारो का आनंद ले पाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश मैं मंदी छाई हुई है। लाखों लोग सरकार की बेपरवाह नीतियों के कारण बेरोजगार हो गए हैं। देश के छोटे व् मझौले कारोबारी मंदी की चपेट में है और इनका कारोबार ठप पड़ा है। मौजूदा भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण न केवल देश की गरीब वर्ग परेशान है बल्कि मध्यमवर्ग व्यापार व कारोबार के ना होने से त्रस्त हैं। लाखों छोटे व मध्यम कारोबारी इस मंदी में बर्बाद हो चुके है। उद्योग धंधे ना के बराबर हैं। सैकड़ों लोग इस मंदी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं और यह सिलसिला जारी है, ऐसे में हम 'ऑनलाइन शॉपिंग' कर हजारों -लाखों करोड़ों रुपए के व्यापार का लाभ 'मल्टीनेशनल कंपनियों' को पहुंचा कर गरीबों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिन्हें आज तोहारो पर हमारी जरूरत है।
श्री तरुण भारद्वाज ने अपील करने हुए कहा कि आज कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब वर्ग जो छोटे-छोटे कारोबार कर रहा है हर तरीके से परेशान हैं। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उनका साथ दें तथा देश के सभी लोगों से अपील है कि वे आज से ही प्रण ले कि अपने गांव, अपने मोहल्ले और शहर के ही गरीब व देश के ही वासियों से ही सामान खरीदेंगे, खास तौर पर सड़क के किनारे ठेले- पटरी वाले, सड़क पर बनी कलाकृतियां बनानेवाले, स्वनिर्मित सामान, दिये और अन्य सजावटी सामान, इससे स्वदेशी सामानों को प्रोत्साहन मिलेगा और गरीब वर्ग को त्यौहार की खुशियां।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें