मंगलवार, 10 नवंबर 2020

चित्रकूट : बेटे संग कांग्रेस छोड़ फिर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बालकुमार

चित्रकूट। मिर्जापुर से सपा के सांसद रहे बालकुमार पटेल ने अपने पुत्र राम सिंह पटेल के साथ कांग्रेस छोड़कर फिर सपा की सदस्यता ग्रहण की है। सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर पिता पुत्र की घर वापसी कराई। डाकू ददुआ के सगे भाई पूर्व सांसद बाल कुमार 2 साल पूर्व ही सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वर्ष 2009 में सपा ने बालकुमार पटेल को मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया और वह जीत गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बालकुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस के टिकट पर वह बांदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...